Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Sept 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 20-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.37 रुपये है। कल, 19 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 20 Sept 2025 1:01 PM IST
एशिया कप 'आत्ममुग्धता' और 'अति-आत्मविश्वास' से बचकर टीम इंडिया को 'सुपर-4' में रहना होगा सावधान
जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अब टीम इंडिया शान से एशिया कप 2025 के 'सुपर-4' में उतरेगी, लेकिन भारतीय टीम को 'अति-आत्मविश्वास' और 'आत्ममुग्धता' से बचना होगा।
- 20 Sept 2025 12:53 PM IST
‘द फैमिली मैन’ के 6 साल पूरे, सीजन 3 पर चल रहा काम, मनोज बाजपेयी ने किया कन्फर्म
अभिनेता मनोज बाजपेयी की मशहूर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को रिलीज हुए शनिवार को 6 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर अभिनेता ने सीरीज से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
- 20 Sept 2025 12:29 PM IST
संभावना बनाम अनुभव 20वें पायदान की टीम, जिसे टी20 के 'बादशाह' ने हल्के में ले लिया
भारत ने भले ही ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 में जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले ने टीम इंडिया की रणनीति में खामियों को उजागर किया है। भारत ने यह मुकाबला एक ऐसी टीम के खिलाफ खेला, जिसे शायद उसने कमजोर समझ लिया, लेकिन यह टीम अपार संभावनाओं से भरी है।
- 20 Sept 2025 12:11 PM IST
एच-1बी वीजा के नए नियमों से अमेरिका में ग्लोबल टैलेंट के लिए बंद हुए दरवाजे, भारत को होगा फायदा अमिताभ कांत
पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि एच-1बी वीजा पर 1,00,000 डॉलर की सालाना फीस लगाने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैसला अमेरिका में ही इनोवेशन के लिए एक बाधा बनेगा जबकि इससे भारतीय आईटी और टेक कंपनियों को फायदा होगा।
- 20 Sept 2025 12:07 PM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बायोगैस प्लांट को लेकर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बायोगैस प्लांट दिल्ली की एक बड़ी जरूरत है। आज दिल्ली में डेरियों के माध्यम से लाखों गोवंश हैं। हजारों टन गोबर दिल्ली के नालों-नालियों में बहा दिया जाता है। क्या किसी सरकार के कार्यकाल में इस तरह का प्लांट बन पाया? आज इस काम को वर्तमान सरकार ने पूर्ण कराया है। मैं यह समझती हूं कि हम दिल्ली में ऐसे और प्लांट खोलें ताकि गोबर को प्रोसेस किया जाए और पूरी दिल्ली को ग्रीन और क्लीन ऊर्जा के साथ संचालित किया जा सके।"
- 20 Sept 2025 11:01 AM IST
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हमलों की निंदा की
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हमलों की निंदा कर चुके हैं। मादुरो ने कहा था कि उनका देश अमेरिकी 'आक्रमण' से अपनी रक्षा करेगा। शुक्रवार शाम ट्रंप की पोस्ट में इस तरह के हमलों का जिक्र किया गया। ट्रंप की पोस्ट में एक नौका नजर आ रही है। कुछ ही सेकंड बाद नौका में धमाका होता है और उसमें आग लग जाती है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' सोशल पर बताया कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ।
- 20 Sept 2025 10:50 AM IST
ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे एक जहाज पर किया हमला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी सेना ने उनके आदेश पर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे एक जहाज पर हमला किया। इस हमले में जहाज पर सवार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन आतंकी मारे गए हैं। यह बीते कुछ हफ्तों में कथित नशीले पदार्थों से भरे जहाज पर तीसरा ऐसा हमला था।
- 20 Sept 2025 10:42 AM IST
20 सितंबर भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को गुजरात पहुंचने से पहले कहा कि 20 सितंबर भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। पीएम मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर में आयोजित 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लेंगे
- 20 Sept 2025 10:28 AM IST
पुलिस ने पूजा खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर के खिलाफ तलाशी अभियान में बाधा डालने का आरोप लगाया
मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान ड्राइवर की संलिप्तता सामने आने पर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पूजा खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर के खिलाफ तलाशी अभियान में बाधा डालने का आरोप लगाया, जबकि एसयूवी सवार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।
Created On :   20 Sept 2025 8:00 AM IST












