MP News: यूथ कांग्रेस में चुनाव में जबलपुर के यश घनघोरिया टॉप पर, इंटरव्यू के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

- मप्र युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। यश घनघोरिया को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना जा सकता है।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नया चेहरा मिल जाएगा। मप्र युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। यश घनघोरिया को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुना जा सकता है। यश घनघोरिया जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं। यश ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है। यश को चुनाव में कुल 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। 18 उम्मीदवारों में यश टॉप पर रहे। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख हजार 788 वोट हासिल किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटों की गिनती की घोषणा हुई है।
यह भी पढ़े -'सेना के जवानों की जाति-धर्म पूछने पर राहुल गांधी को आनी चाहिए शर्म', अमित शाह ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा। प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष पदो पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण। प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रथम स्थान पर जबलपुर के पश घनधोरिया दूसरे स्थान पर भोपाल के अभिषेक परमार तृतीय स्थान पर सीधी के देवेन्द्र दादू चौथे स्थान पर ग्वालियर के शिवराज यादव रहे। भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष राहुल मंठत्लोई बने उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। चुनाव की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप के माध्यम से चलाई गई। जिसमें हर नए सदस्य ने 50 शुल्क देकर पंजीकरण कराया।
यह भी पढ़े -सार्वजनिक स्थानों और हाईवे से आवारा पशुओं को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए निर्देश
अभियान में कुल 15, 37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने शुल्क के साथ सदस्यता ली। महासचिव पद पर धीरेन सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। धीरेज को सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल हुए। युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। सत्यम सिंह गुर्जर को 15, 201 मत हासिल हुए। इधर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पद, मेहनत से नहीं, वंश एवं पट्टावाद की परंपरा से तय होता है। संगठन चुनाव महज औपचारिकता है। अध्यक्ष वही, जो नेता का बेटा हो।
Created On :   7 Nov 2025 12:59 PM IST












