Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Sept 2025 2:46 PM IST
साधुओं से भरी बोलेरो कुएं में गिरी, तीन ने कूदकर बचाई जान
बैतूल के बालाजीपुरम मंदिर से दर्शन कर शुक्रवार शाम यूपी के चित्रकूट लौट रहे साधुओं का बोलेरो वाहन सांवरी चौकी के ग्राम टेमनी में सड़क किनारे कुएं में जा गिरा। बताया जा रहा है कि बोलेरो का कंडेक्टर साइड का टायर फटने से हादसा हुआ है।
- 20 Sept 2025 2:35 PM IST
तामिया में हत्या..भतीजे ने चाचा से की मारपीट
तामिया के ग्राम कारेआम चाराढाना में चाचा-भतीजे के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में घायल चाचा की मौत हो गई। आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या को हादसा बताकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया था।
- 20 Sept 2025 2:25 PM IST
इलाज के दौरान उमरेठ के बच्चे ने तोड़ा दम, दस दिन में दूसरी मौत
किडनी रोग से जूझ रहे उमरेठ के एक बच्चे ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बीते दस दिनों में किडनी रोग से ग्रसित बच्चे की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले न्यूटन चिखली निवासी खान परिवार के 5 वर्षीय बालक की 7 सितम्बर को मौत हुई थी। शुक्रवार को उमरेठ निवासी सोनी परिवार के चार वर्षीय बालक की मौत हो गई।
- 20 Sept 2025 2:15 PM IST
शिक्षकों को बना दिया डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लास में कम मोबाइल पर ध्यान ज्यादा
हाइटेक और डिजिटल व्यवस्था कई शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गई है। स्थिति यह है कि स्कूल में शिक्षक पढ़ाई पर कम बल्कि मोबाइल पर एप में रिपोॢटंग में अधिक समय दे रहे हैं। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल भी उठने से इंकार नहीं किया जा सकता।
- 20 Sept 2025 2:05 PM IST
कार ने छोटा हाथी वाहन को मारी टक्कर, सात लोग घायल
लखनवाड़ा थाना अंतर्गत बघराज के पास छोटा हाथी वाहन को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडला जिले के जामगांव के रहने वाले लोग बघराज गांव में एक कार्यक्रम में आए थे।
- 20 Sept 2025 1:56 PM IST
नियमितीकरण की मांग पर हाईकोर्ट का अहम फैसला
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों डाटा एंट्री ऑपरेटरस के नियमितीकरण को लेकर दायर याचिका पर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है।
- 20 Sept 2025 1:45 PM IST
घंसौर थाना क्षेत्र में करंट लगने से महिला की मौत
घंसौर थाना क्षेत्र मेंं एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरेला निवासी सुखवती नेवले (51) शुक्रवार को घर में पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थी, तभी उसे करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए , लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- 20 Sept 2025 1:35 PM IST
नवरात्र में किसी को न हो कोई परेशानियां, एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश
पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को एसपी सुनील मेहता ने क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को निर्देेश दिए कि नवरात्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीरता से काम करें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए बेहतर क्या किया जा सकता है इसकी रिपोर्ट जल्द बताएं।
- 20 Sept 2025 1:25 PM IST
ढाबों और रेस्टोरेंट में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी खाद्य सामग्री
खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरी को लेकर विभिन्न ढाबों एवं रेस्टॉरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामाग्रियों के नमूने लिए गए। विभाग द्वारा नागपुर रोड स्थित हरियाणा मेवात राजस्थानी ढाबा सुकतरा, दादा गुरु ढाबा एवं फैमिली रेस्टॉरेंट नागपुर रोड, ठाकुर रेस्टॉरेंट गोपालगंज का निरीक्षण किया।
- 20 Sept 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 20-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 19 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
Created On :   20 Sept 2025 8:00 AM IST












