Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 May 2025 8:21 PM IST
गौरव गोगोई को अपना सीएम देखना चाहते हैं असम के लोग - कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस द्वारा गौरव गोगोई को असम कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री जो भी कहना चाहते हैं, उन्हें कहने दीजिए, लेकिन असम के लोग गौरव गोगोई को अपना सीएम देखना चाहते हैं। पिछली बार भी हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें हराने के लिए अपने पूरे संसाधन लगा दिए थे। उन्हें हराने के लिए पूरी परिसीमन प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से चुना। गौरव गोगोई के साथ PCC का सामूहिक नेतृत्व असम के लिए खुद को सामने लाने जा रहा है।"
- 26 May 2025 7:58 PM IST
नीति आयोग की बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट को रखा - सीएम विष्णुदेव साय
10वीं नीति आयोग शासक परिषद की बैठक पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "इस बैठक में सभी ने देश के वीर जवानों और पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दिया। नीति आयोग के बैठक में हमने विकसित छत्तीसगढ़ के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट को रखा। 2047 वर्ष तक छत्तीसगढ़ को 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य है और जिसमें 3-T मॉडल- टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसफॉर्मेशन को आधार मानते हुए आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में मजबूत नींव रखने का काम करेंगे।"
- 26 May 2025 7:43 PM IST
बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ POCSO केस बंद किया।
- 26 May 2025 7:29 PM IST
MI Vs PBKS - पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
IPL 2025 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
- 26 May 2025 7:10 PM IST
दाहोद में बनेंगे 9000 हाउस पावर के इंजन - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "दाहोद में एक आधुनिक इंजन कारखाने का उद्घाटन किया। इसमें 9000 हाउस पावर के इंजन बनेंगे और इसका डिजाइन भी एक मॉडन डिजाइन है...9000 हाउस पावर से पावर अच्छा मिलता है उससे गाड़ी को खींचने की क्षमता भी बढ़ती है। दाहोद में इंजन बनाने का इतिहास रहा है....पीएम मोदी ने 2022 में निर्णय लिया कि यहां पर इलेक्ट्रिक लोको बनना चाहिए इसके बाद में 2023 में काम चालू हुआ है और आज इसके फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ...अभी 5 लोको बन चुके हैं। 3 साल में एक्सपोर्ट का लोको भी तैयार होगा।"
- 26 May 2025 7:06 PM IST
'लाखों लोगों ने एकजुट होकर पीएम मोदी का स्वागत किया' - गुजरात गृह मंत्री हर्ष सिंघवी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे पर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की भव्य सफलता के बाद आज पहली बार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में पधार रहे हैं। आज सुबह वडोदरा में ऐतिहासिक स्तर पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर, हाथ में आरती की थाली और सिंदूर लेकर देश की सेनाओं का अभिनंदन करते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया... आज लाखों की संख्या में लोगों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है। आज अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौथे बड़े रोड शो का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भी लाखों की संख्या में लोग कतार में खड़े होकर ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की सेना और पीएम मोदी के नेतृत्व को अभिनंदन दे रहे हैं..."
- 26 May 2025 6:49 PM IST
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले सांसदों के ग्रुप ने कतर के राज्य मंत्री से की मुलाकात
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में ग्रुप 7 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दोहा में कतर के आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री शेख अब्दुलअजीज बिन फैसल बिन मोहम्मद अल थानी से मुलाकात की।
- 26 May 2025 6:36 PM IST
भुज में पाकिस्तान पर बरसे पीएम मोदी
दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और स्पष्ट कर दिया है। जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा उसको उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है।"
- 26 May 2025 6:18 PM IST
गौरव गोगोई बने असम कांग्रेस के अध्यक्ष
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रेस रिलीज कर ये जानकारी दी।
- 26 May 2025 6:08 PM IST
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार एएसआई तीन सालों से पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में था
केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में सीआरपीएफ कर्मियों की सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के दौरान एएसआई द्वारा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का केस सामने आया था। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद सीआरपीएफ ने केस को गंभीर मानते हुए आगे की जांच के लिए एनआईए को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोतीराम जाट दो तीन सालों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। उस पर आरोप है कि उसने कई तरह की संवेदनशील जानकारी, पाकिस्तानी अधिकारियों तक पहुंचाई।
Created On :   26 May 2025 8:00 AM IST