Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Sept 2025 1:10 PM IST

    एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का निधन

    महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह (यूपी सिंह) का शनिवार को निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित रहा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है।

  • 27 Sept 2025 1:07 PM IST

    पोरबंदर में मेहर समुदाय ने संजोया पारंपरिक 'मनियारो रास' का गौरव

    गुजरात की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रास-गरबा, आज के आधुनिक युग में पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के कारण युवाओं के बीच अपनी चमक खोता जा रहा है। लेकिन पोरबंदर जिले का मेहर समुदाय इस प्राचीन परंपरा को न केवल जीवित रखे हुए है, बल्कि इसे 'मनियारो रास' के रूप में नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान, मेहर समुदाय अपनी पारंपरिक वेशभूषा और भारी-भरकम सोने के आभूषणों के साथ इस नृत्य को उत्साहपूर्वक प्रस्तुत करता है, जो न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश के दर्शकों को भी आकर्षित करता है।

  • 27 Sept 2025 1:05 PM IST

    BMW में अश्लील गाने सुनाकर छेड़छाड़, 24 घंटे लड़कियों पर नजर..हैरान कर देंगी चैतन्यानंद की ये काली करतूतें

    छात्राओं से यौन शोषण के मामले में घिरे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर जांच में नए खुलासे हुए हैं, पुलिस ने आरोपी द्वारा बनाए गए ट्रस्ट से जुड़े 18 बैंक खातों और 28 एफडी में जमा करीब 8 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं, छात्राओं ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद उन्हें BMW कार में ले जाकर छेड़छाड़ की और उनके हॉस्टल की CCTV फीड अपने फोन से लगातार देखता था और उन पर नजर रखता था।

  • 27 Sept 2025 1:02 PM IST

    तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान

    चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने तमिलनाडु के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • 27 Sept 2025 12:57 PM IST

    ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारियों के खिलाफ याचिका दाखिल

    ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर प्रकरण में दर्ज एफआईआर और की गई गिरफ्तारियों का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया। मुस्लिम संगठनों ने हाईकोर्ट में एफआईआर और गिरफ्तारियों के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

  • 27 Sept 2025 12:50 PM IST

    सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरी कांग्रेस, अविनाश दुबे बोले- उनकी मांगें जायज

    लेह में हुई हिंसा के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वांगचुक की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। अविनाश दुबे ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज पूरे देश में तानाशाही का माहौल है। लोकतंत्र में लोगों को कार्य करने और बोलने की आजादी है। अगर जनता की भावनाओं और उनकी मांगों को इस तरह दबाया जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। सोनम वांगचुक की केवल यही मांग है कि लद्दाख की स्वायत्तता, जिसे एक राज्य के रूप में घोषित किया गया था, को प्रभाव में लाया जाए।

  • 27 Sept 2025 12:40 PM IST

    ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारियों के खिलाफ याचिका दाखिल

    ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर प्रकरण में दर्ज एफआईआर और की गई गिरफ्तारियों का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया। मुस्लिम संगठनों ने हाईकोर्ट में एफआईआर और गिरफ्तारियों के खिलाफ याचिका दाखिल की है। भारतीय मुस्लिम छात्र संगठन और रजा अकादमी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका में कहा गया है कि उनकी आस्था की अभिव्यक्ति को सांप्रदायिक बताकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और गिरफ्तारी की जा रही है, जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। याचिका में मांग की गई है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाए। यह भी दलील दी गई है कि बड़े पैमाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ जो शांतिपूर्वक अपना त्योहार मना रहे थे, उन पर दंगा करने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने का झूठा आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

  • 27 Sept 2025 12:39 PM IST

    जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात में आपसी रिश्तों की मजबूती पर दिया जोर

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र के दौरान कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इन मुलाकातों का उद्देश्य भारत के रिश्तों को और मजबूत करना और अलग-अलग देशों के वैश्विक दृष्टिकोण को समझना था।

  • 27 Sept 2025 12:33 PM IST

    ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच जीता पाकिस्तान

    भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा बेहद मजबूत है। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें साल 2007 से अब तक कुल 15 टी20 मैच खेली हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 11 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते। इसके अलावा, एक टाई मुकाबला भी भारत के पक्ष में रहा। दोनों देशों के बीच 14 सितंबर 2007 को पहली बार टी20 मैच खेला गया था। वर्ल्ड कप का यह मैच टाई हुआ, जिसे बॉल आउट में टीम इंडिया ने जीता। इसके बाद दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उतरे, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

  • 27 Sept 2025 12:17 PM IST

    तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान

    चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने तमिलनाडु के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने वायुमंडलीय दबाव ने बारिश और तेज हवाओं की स्थिति पैदा कर दी है। शुक्रवार सुबह बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बना एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम की ओर बढ़ गया और एक निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया। धीरे-धीरे इसके और मजबूत होने से अब यह उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में स्पष्ट कम दबाव क्षेत्र बन गया है।

Created On :   27 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story