तमिलनाडु: करूर भगदड़ मामले में कई दलों के नेताओं के निशाने पर टीवीके नेता

करूर भगदड़ मामले में कई दलों के नेताओं के निशाने पर टीवीके नेता
रैली TVK ने आयोजित की थी और वे वहां भीड़ को संबोधित कर रहे थे। वे वहां इतनी देर से क्यों गए? TVK ने लोगों के लिए क्या इंतज़ाम किए थे? ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ा हादसा हुआ था। इससे सभी स्तब्ध रह गए।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में CPI महासचिव डी राजा ने कहा विजय की पार्टी TVK द्वारा आयोजित एक रैली में भगदड़ मच गई। उन्हें पहले यह समझना चाहिए। रैली TVK ने आयोजित की थी और वे वहां भीड़ को संबोधित कर रहे थे। वे वहां इतनी देर से क्यों गए? TVK ने लोगों के लिए क्या इंतज़ाम किए थे? ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ा हादसा हुआ था। इससे सभी स्तब्ध रह गए।

घटना को लेकर TVK प्रमुख और अभिनेता विजय ने कहा, "मैंने अपने जीवन में इतनी दर्दनाक स्थिति का सामना कभी नहीं किया। मैं बहुत दुखी हूँ। राजनीति को दरकिनार करते हुए, हम हमेशा पुलिस से सुरक्षित जगह की अनुमति मांगते हैं। लेकिन जो नहीं होना चाहिए था, वो हो गया। मैं जल्द ही पीड़ितों से मिलूँगा। मैं इस क्षति से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री महोदय, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ—कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुँचाएँ। आप मेरे घर या मेरे कार्यालय आकर मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन उनके खिलाफ नहीं, जल्द ही, सारा सच सामने आ जाएगा।

भगदड़ की घटना के बाद बीते दिन टीवीके के करूर पश्चिम जिला सचिव मथियाझागन और करूर शहर के पदाधिकारी पौन राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एनडीए का प्रतिनिधिमंडल ने कल भगदड़ स्थल का दौरा करने के साथ साथ शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, करूर में जहां दुर्घटना हुई वहां पर हम गए। हजारों लोगों के जूते-चप्पल अभी भी वहां पड़े हुए हैं, पेड़ टूटे हुए हैं, छतें टूटे पड़ी हैं और तारें टूटी पड़ी हैं। दिखाई देता है कि किस प्रकार का मंजर उस समय रहा होगा। पास में ही 3 निजी अस्पताल थे लेकिन वहां पर घायलों को नहीं ले जाया गया बल्कि दूर स्थिति सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के कोई प्रयास नहीं किए गए। बीजेपी सांसद ने प्रशासन और आयोजक के बारे में कहा कुछ खामियों रही होगी। प्रशासन और DMK की सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती है। आयोजक TVK पार्टी ने जिस प्रकार से व्यवहार किया, वे भी दोषी हैं। हम चाहते हैं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ होजाएं, जिनकी मृत्यु हुई उनके परिवारों को मदद मिले। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत जस्टिस की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने को कहा।

Created On :   1 Oct 2025 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story