छोटे से लड़के ने दिखाए गजब के स्टंट्स, देखकर लोगों के उड़े होश

छोटे से लड़के ने दिखाए गजब के स्टंट्स, देखकर लोगों के उड़े होश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा दौर सोशल मीडिया का हैं, जहां आजकल लोग एक वीडियो से ही रातों-रात शोहरत हासिल कर लेते हैं। क्योंकि कई वीडियो ऐसे होते है जो लोगो के छिपे हुए टैलेंट को दुनिया के बीच लाते है। इनमें से कुछ मनोरंजन करते हैं तो कुछ ऐसे होते है जिन्हें देखकर लोग दीवाने हो जाते है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा लड़का अपने घर के बगीचे में बनाए हुए सेटअप में स्टंट्स परफार्म कर रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नन्ही से आंखो में डर के लिए जगह नहीं

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टंट करते हुए नजर आ रहा यह लड़का फ्लोरिडा का रहने वाला है, घर के गार्डन में लगा हुआ पूरा सेटअप इस लड़के के पिता द्वारा बनाया गया है। इस लड़के की उम्र लगभग 8-9 साल है, यह एक ही सांस मे कठिन से कठिन स्टंट कुछ ही मिनटों में कर रहा है। जिसमें दौड़ने से लेकर कूदने फांदने और मंकी बार तक सभी स्टंट पूरी एनर्जी से कर रहा है। जिसे देखकर कोई भी घबरा जाए लेकिन इस लड़के ने बिना डरे यह पूरा किया।

इंस्टाग्राम पर तेजी से हो रहा वायरल

स्टंट कर रहे इस लड़के के वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लोगो ने इस लड़के के साहस की तारीफ भी की है और कुछ लोगो ने तो यह भी लिखा की "कौन से ग्रह से आए हो भाई"।

Created On :   8 Jun 2023 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story