अजब गजब: भयंकर बीमारी के चलते अमेरिकी महिला बन गई 'छिपकली', शरीर का हो गया ऐसा हाल, जानकर दंग रह जाएंगे आप

भयंकर बीमारी के चलते अमेरिकी महिला बन गई छिपकली, शरीर का हो गया ऐसा हाल, जानकर दंग रह जाएंगे आप
  • अमेरिकी महिला बनी गई छिपकली
  • शरीर में फैलने लगा रोग
  • जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेडिकल साइंस में ऐसी बहुत से बिमारियों के बारे में बताया गया है, जो काफी ज्यादा खतरनाक होती है। ऐसे में यदि कोई इन जानलेवा रोगों से ग्रसित हो जाता है। तो उससे वापस सही होने में उस व्यक्ति की हालात खराब हो जाती है। हाल ही में अमेरिका की एक महीला के साथ भी कुछ इस तरह का वाकया हुआ है। दरअसल, एक दिन जब वह सुबह नींद से सोकर उठी तो उसने अपने आप को छिपकली को रूप में पाया। महीला ने देखा की उसके हाथों की चमड़ी में सूखे लाल धब्बे और अजीब तरह के निशान पड़ गए थे। ऐसे में उसने कई मेडिकल टेस्ट भी करवाएं मगर जब डॉक्टर्स ने महिला को उसकी असली बिमारी के बारे में बताया। तो वह काफी ज्यादा हैरान रह गई। महिला का कहना था कि उसे बीमारी के लक्षण काफी समस्या काफी दिनों से नजर आ रहे थे। मगर, एक दिन अचनाक से उसके शरीर में इस रोग ने विक्राल रूप ले लिया।

शरीर में पड़ने लगे थे लाल धब्बे

लौरा ओटिंग नाम की महिला की बीमारी से जुड़ी कंडीशन के बारे में डेली स्टार न्यूज ने एक खबर छापी है। खबर के मुताबिक, लौरा को नवंबर साल 2020 के आखिरी में सूखी खांसी होना शुरू हो गई थी। तब लौरा को लगा कि उन्हें कोविड की बीमारी हो गई है। इसके चलते उन्होंने लगातार एक महीने तक कोविड-19 से जुड़े कई टेस्ट भी करवाएं। हालांकि, इन सभी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। उधर, उनकी खांसी कम होने का नाम नहीं ले रही थी।

लौरा को हुई यह अजीबोगरीब बीमारी

इसके बाद साल 2021 की शुरूआत तक उन्हें लगातार खांसी होती रही। फिर एक दिन लौरा की उंगलियों की स्किन निकलना शुरू हो गई। यह ठीक वैसे ही लग रहा था जब छिपकली या सांप के शरीर से चमड़ी उतरने लगती है। उनके शरीर में कंधे और बाजू की जगरों पर विचित्र तरह के निशान उभरना शुरू हो गए थे। इसके इलाज के लिए उन्होंने कई डॉक्टर्स से लेकर मेडिकल ट्रीटमेंट तक करवाए। मगर, उनकी कंडीशन ज्यों की त्यों ही बनी रही। देखते ही देखते उनकी शरीर में दर्द और रैश और भी ज्यादा तेजी से बढ़ने लगे। ऐसे में उनका कपड़ा पहना, सोना और खाना भी मुश्किल हो गया था। न केवल इतनी बल्कि वह अपने जूते भी ठीक तरीके से नहीं पहन पाती थी। इस परेशानी के चलते उन्होंने लंग कैंसर, एचआईवी, कोविड जैसी भयंकर बीमारियों से जुड़े 32 तरह के टेस्ट करवाए थे। लौरा को कई टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि उन्हें ऑटो इम्यून की दुर्लभ बीमारी हो गई है। जिसे - pityriasis rubra pilaris (ppp) कहते हैं।

800 लोग बीमारी से जूझ रहे हैं

डेली स्टार की न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिक 800 लोग इस दुर्लभ बीमारी की चपेट मे हैं। इस बीमारी के लिए लौरा ने कई बार राउंड कीमो थेरापी का ट्रीटमेंट लिया था। जिसके बाद अब उनकी कंडिशन बेहतर हो रही। लौरा मैराथन रेस में दौड़ती भी है। अपनी बीमारी को लेकर उन्होंने बताया कि ऐसी बीमारी से रिकवर होने का एक ही तरीका। या तो आप डर में जिए या फिर डट कर इस बीमारी का सामना करें। इस बीमारी के चलते उन्हें अपनी जिंदगी के महत्व के बारे में भी समझ आया।

Created On :   9 Feb 2024 10:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story