इस देश में शराब पीना है सख्त मना, पीते हुए पकड़े जाने पर हो जाती है फांसी

इस देश में शराब पीना है सख्त मना, पीते हुए पकड़े जाने पर हो जाती है फांसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में ज्यादातर लोग शराब का सेवन करने लगे है। दुनिया के कई देशो में इसे शौक और इंज्वॉय का प्रतीक माना जाता है, जिसके कारण कम उम्र के युवाओं को भी शराब की लत लग चुकी है। वहीं आज भी दुनिया के कई देशो में शराब प्रतिबंधित है और इसे पीने वालो पर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाता है। आज हम आपको बताने वाले है ऐसे देश के बारे में जहां अगर कोई व्यक्ति शराब पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे फांसी दे दी जाती है। इतना कड़क कानून होने के बाद भी यहा के लोग शराब पीने से पीछे नहीं हटते।

आखिर यह कौन सा देश है

जिस देश में इतना सख्त कानून है वह कोई और नहीं बल्कि भारत का पड़ोसी देश ईरान है। यहां पर अल्कोहल का उत्पादन करना, पीना और बेचना आपकी जान का खतरा बन सकता है। अगर आप यहा पर शराब पीते हुए या ले जाते हुए पकड़े गए तो आप को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा या फांसी जैसी बड़ी सजा भी हो सकती है। इतना ही नहीं यहां पर आए हुए पर्यटको पर भी यहां के नियम लागू होता है, यहां शराब लाना कानूनन अपराध है।

इतने के बाद भी यहां के युवाओं को शराब बेहद पसंद है

ईरान के इतने सख्त कानून होने के बावजूद भी यहां के युवा शराब पीना पसंद करते है। पार्टीयों में खास तौर पर शराब परोसी जाती है जिसकी वजह से यहा पर अवैध तरीके से शराब का उत्पादन होता है और शराब बेची जाती है। यहां तक कि दूसरे देशों से भी यहां शराब की तस्करी भी की जाती है। कई बार शराब पीने से लोगो की मौत भी हो जाती है, क्योंकि शराब की वजह से जो लोग बीमार होते है वो डर के कारण डॉक्टरों के पास नहीं जाते की कहीं उनकी जांच करने पर पुलिस को उनकी जानकारी न मिल जाए कि उन्होंने शराब का सेवन किया है।

Created On :   13 July 2023 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story