अजब-गजब : दुनिया में प्रचलित कुछ ऐसे धार्मिक रिवाज जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग

अजब-गजब : दुनिया में प्रचलित कुछ ऐसे धार्मिक रिवाज जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में हमें अलग-अलग जगहों पर विभिन्न समुदाय और जातियां देखने को मिलती हैं। हर समाज के अपने अपने रीति-रिवाज और संस्कृति होती हैं, जो इन समुदाय और जातियों को एक दूसरे से अलग करती है। किसी विशेष समाज से जुड़े लोग प्राचीन काल से अपनी संस्कृति को बचाने के पुराने रीति रिवाजों का पालन करते आ रहे हैं। इनमे से कुछ बेहद अटपटे और हैरतअंगेज होते है। आज हम आपको दुनियाभर में प्रचलित कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब धार्मिक रिवाजों और रीतियों के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

पूर्वजों के शव के साथ करते है डांस

मेडागास्कर के मालागासी जनजाति के लोग हर सात सालो में फामादिहाना नाम की परंपरा को निभाते आ रहे है। फामादिहाना नाम के रिवाज में समुदाय के लोग अपने पूर्वजों के शव को कब्र से निकालकर उन्हें नए कपड़े में लपटते हैं। इसके साथ वह गाना गाकर कब्र के चारों तरफ डांस करते है। यहां के लोग का ऐसा मानना है, कि इस रिवाज का पालन करने से उनके पूर्वज सुखी और संपन्न रहने का आर्शिवाद देते है।

होठों और गालों को चीरना

थाईलैंड के फुकेट शहर में हर साल वेजिटेरियन फेस्टिवल मानाया जाता है। इस फेस्टिवल के शुरू होने से 9 दिन पहले लोग मीट खाना छोड़ देते हैं। लेकिन इस फेस्टिवल को मनाने के दौरान काफी हिंसात्मक एक्टिविटीज देखने को मिलती है। यहां लोग अपने होठों और गालों को चाकू से चीरते है। लोगों की ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भगवन उनकी रक्षा करते है।

मत कीजिएगा नमक मांगने की गलती

मिस्र में नमक मांगना अपराध माना जाता है। यहां जब आप किसी के घर मेहमान बनकर जाएं तो खाने में नमक भूलकर भी न मांगें। मिस्र में नमक मांगना मेजबान का अपमान माना जाता है।

महिलाओं को काटनी पड़ जाती है अंगुली

इंडोनेशिया में दानी जनजाति के लोग एक बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते हैं। इस प्रथा में अगर घर में किसी की मृत्यु हो जाती है तो घर की महिलाओं को अपनी उंगलियां काटनी पड़ती हैं। फिलहाल इस प्रथा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है लेकिन कुछ बुजुर्ग अब भी इस प्रथा का पालन करते हैं।

जलती अंगारो पर चलने का रिवाज

चीन में भी एक प्रथा काफी वर्षों से चलती आ रही है जिसमें पति को अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर जलते अंगारो पर चलना होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से पत्नी को डिलवरी के वक्त कोई दिक्कत नही आती है।

खून पीने को माना जाता है शुभ

दक्षिण केन्या के उत्तरी तंजानिया में मसाई नाम की जनजाति बसती है जो बेहद अजीबोगरीब परंपरा को निभाती है। यहां पर लोग शुभ अवसरों पर गाय का खून पीते है। इस रिवाज में लोग गाय को तीर से घायल करके उसका खून चुसकर पीते है। इस परंपरा को वह बच्चे के जन्म और शादी के अवसरों पर करते दिखाई देते है। इस समय गाय का खास ख्याल रखा जाता है ताकि उसकी मौत न हो जाए।

Created On :   25 May 2023 4:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story