अजब गजब: बैंक में अचानक से आए करोड़ों रुपए, रातों-रात शख्स हो गया करोड़पति, बैंक वाले भी रकम देखकर हो गए हैरान

- रातों-रात अमीर हो गया शख्स
- बैंक में अचानक से आए करोड़ों रुपए
- रकम सुनकर सभी लोग हो गए हैरान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे काई मामले सुनने को मिलते हैं, जिसमें या तो चोरी से लोग रातों रात अमीर हो जाते हैं, नहीं तो गलती से कोई बड़ा अमाउंट ट्रांसफर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली का सामने आया है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है। UP के नोएडा शेहर के रहने वाले एक युवक के साथ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिस पर उसे भी यकीन नहीं हुआ था। नोएडा में एक शख्स रहता है जिसका नाम दीपक है। उसकी मां की मौत के बाद बैंक खाते में पैसों का अंबर आ गाया है। उनकी मां के बैंक अकांउट में सोच से भी ज्यादा की रकम ट्रांसफर हुई, जिसे देखकर बैंक अधिकारी भी हैरान रह गए।
क्या था मामला जो सबको हैरान कर रहा था?
सोशल मीडिया पर ये चर्चा सुनकर सभी हैरान हैं। दीपक की मां गायत्री देवी का दो महीने पहले निधन हो गया था। हाल ही में उसके फोन पर मैसेज आया जिसे देख वह हैरान रह गया। फिर दीपक ने उनके कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी मां के अकाउंट का स्टेटस चेक किया तो उसमें कुल 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये यानी करीब 1,13,56,000 करोड़ रुपये जमा मिले। हैरान करने वाली बात यह थी की यह रकम तो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की कुल संपत्ति (₹7,438 करोड़) से भी 15,000 गुना ज्यादा थी। 3 अगस्त को खाते में 1.13 लाख करोड़ जमा होने का मैसेज दीपक को मिला, जिसे देखकर वह हैरान था और उसके दोस्त भी इतने सारे जीरो देखकर बहुत ही ज्यादा हैरान थे।
बैंक ने खाते को किया फ्रीज
4 अगस्त की सुबह दीपक बैंक पहुंचा तो वहां के अधिकारी भी रकम देख हैरान रह गए। जांच के बाद अधिकारीयों ने खाते को अनियमितता के चलते फ्रीज कर दिया और मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया। बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह रकम या तो तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है या फिर बेनामी ट्रांजैक्शन की संभावना से भी हो सकती है।
क्यों दीपक ने किया फोन बंद
दीपक ने बताया की जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, तो तुरंत ही वायरल हो गई। खबर के बाद दीपक के पास रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मीडिया से लगातार फोन कॉल्स आने लगे, जिससे परेशान होकर उसने अपना फोन बंद कर दिया। खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और लोगों ने टिप्पणियां शेयर करना शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, शाहरुख खान की दौलत अब छोटी लग रही है इस खबर के सामने। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, दीपक, ग्रेटर नोएडा- देश का नया अरबपति।
Created On :   21 Aug 2025 3:33 PM IST