अजब गजब: छुट्टी के दिन काम किया तो मिलेगी डबल सैलरी, 25 साल के फाउंडर के ऑफिस के नियम बनी चर्चा का विषय

छुट्टी के दिन काम किया तो मिलेगी डबल सैलरी, 25 साल के फाउंडर के ऑफिस के नियम बनी चर्चा का विषय
अगर आपके बॉस आपको कहे कि जरूरत पड़ने पर आप उसका मजाक उड़ा सकते है या फिर छुट्टी वाले दिन काम कर के दोगुनी सैलरी पा सकते है या फिर अपना काम अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते है तो शायद आपको लगे कि कोई मज़ाक चल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके बॉस आपको कहे कि जरूरत पड़ने पर आप उसका मजाक उड़ा सकते है या फिर छुट्टी वाले दिन काम कर के दोगुनी सैलरी पा सकते है या फिर अपना काम अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते है तो शायद आपको लगे कि कोई मज़ाक चल रहा है। लेकिन ऐसा सच में हुआ है। एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं जिसमें चंडीगढ़ के एक 25 साल के जेन जी फाउंडर प्रथम जिंदल ऑफिस चलाने के अनोखे तरीके से काफी चर्चा में है। उन्होंने अपनी कंपनी में कुछ ऐसे नियम बनाए हैं जो कर्मचारियों को बेहतर माहौल देने पर आधारित हैं।

छुट्टी पर काम किया तो मिलेगा दोगुना पैसा

प्रथम का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी अपनी छुट्टी छोड़कर ऑफिस का काम करता है तो उसे उस दिन की डबल सैलरी मिलनी चाहिए। उनके मुताबिक कर्मचारियों की समय की भी उतनी ही अहमियत है इसलिए उसे उसकी सही कीमत मिलनी जरूरी है।

बॉस को रोस्ट करने की भी छूट

उनकी कंपनी में समय समय पर ऐसे मौके भी दिए जाते हैं जहां कर्मचारी खुलकर अपने बॉस का मजाक उड़ा सकते हैं या उन्हें रोस्ट कर सकते हैं। फाउंडर का मानना है कि इससे टीम के बीच झिझक कम होती है और काम का माहौल हल्का व दोस्ताना बना रहता है।

ऑफिस की स्थिति पर खुलकर करते हैं बात

प्रथम् ने कहा कि वह अपनी टीम से कंपनी की स्थिति के बारे में खुलकर बात करते हैं। उनका मानना है कि एम्प्लॉयज को यह पता होना चाहिए कि कंपनी किस स्थिति में है। इससे उन्हें सिर्फ आदेश मानने वाले एम्प्लॉय के बजाय कंपनी का हिस्सा होने का भी एहसास होता हैं। प्रथम ने यह भी कहा कि अगर कोई क्लाइंट कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करता है तो वह ऐसे क्लाइंट के साथ काम बंद करना पसंद करेंगे। उनके लिए बिजनेस से पहले टीम का सम्मान ज्यादा जरूरी है।

ऑफिस में सिर्फ काम नहीं खुशी भी जरूरी

फाउंडर का मानना है कि खुश कर्मचारी बेहतर काम करते हैं इसलिए उनकी कंपनी में टीम आउटिंग, छोटी-छोटी पार्टिया और खुलकर बातचीत जैसी चीजों पर भी ध्यान दिया जाता है। साथ ही कंपनी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी कर्मचारियों के साथ शेयर की जाती हैं।

Created On :   7 Oct 2026 1:10 AM IST

Tags

Next Story