अजब गजब: 6 साल की बच्ची ने किया कमाल, रूबिक क्यूब सॉल्विंग में 3 दिन में दो बार बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूबिक क्यूब सॉल्व करना कई लोगों के लिए आसान नहीं होता है। क्या आपको याद है कि जब आपने पहली बार रूबिक क्यूब उठाया था, तो उसे सॉल्व करने में आपको कितने घंटे या दिन लगे थे? शायद हफ्तों की मेहनत के बाद भी रंग सही नहीं हुए होंगे। लेकिन चीन की सिर्फ 6 साल की बच्ची लियान युनझी ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इतनी छोटी उम्र में उन्होंने रूबिक क्यूब सॉल्व करने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
यह भी पढ़े -3400 किस, 5500 चालान! गर्लफ्रेंड से कार पर करवाई किस, लिपस्टिक के निशान देखकर पुलिस ने काटा चालान
प्रतियोगिता में बिखेरा अपना जादू
चीन की इस छोटी सी बच्ची ने अपनी उंगलियों की जादू से वुहान और ग्वांगझू में आयोजित वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन (WCA) की प्रतियोगिताओं में कमाल कर दिखाया है। लियान ने सिर्फ तीन दिन के अंदर दो बार अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया। पहले उन्होंने 4.52 सेकंड के औसत समय में क्यूब सॉल्व किया और इसके तीन दिन बाद उन्होंने और शानदार प्रदर्शन करते हुए यह समय घटाकर 4.27 सेकंड कर दिया।
यह भी पढ़े -प्रमोशन के नाम पर महिला भागी दूर, तीन बार ठुकराया ऑफर, वजह जानकर आप भी जता सकते हैं सहमति!
लियान बनीं कम समय में सॉल्व करने वाली पहली महिला प्रतियोगी
इस उपलब्धि के साथ लियान WCA के इतिहास में 4.5 सेकंड से कम औसत समय में रूबिक क्यूब सॉल्व करने वाली पहली महिला प्रतियोगी बन गई हैं। उनकी इस कामयाबी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। हर कोई उनके इस अचंभित कर देने वाले टैलेंट की तारीफ कर रहा है। इसके अलावा चीन के चेंगदू शहर की रहने वाली लियान को घर में प्यार से 'झिझी' कहा जाता है। उनकी मां के मुताबिक, वह हर दिन करीब 2 से 3 घंटे प्रैक्टिस करती हैं। लगातार मेहनत की वजह से उन्हें 1,300 से ज्यादा सॉल्विंग एल्गोरिदम याद हैं। इसी कारण वह क्यूब का पैटर्न देखते ही कुछ ही सेकंड में सही मूव्स कर लेती हैं।
Created On :   26 Sept 2026 5:43 PM IST













