अजब गजब: चीन में तेजी से बढ़ रहा पालतू कुत्ते-बिल्लियों के अंतिम संस्कार का बिजनेस, लोग अपने ही परिवार की तरह दे रहे आखिरी विदाई

चीन में तेजी से बढ़ रहा पालतू कुत्ते-बिल्लियों के अंतिम संस्कार का बिजनेस, लोग अपने ही परिवार की तरह दे रहे आखिरी विदाई
चीन में पेट अब परिवार की तरह हैं, उनकी सम्मानजनक विदाई के लिए पेट फ्यूनरल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में अब बहुत से लोग कुत्ते और बिल्ली को सिर्फ जानवर नहीं मानते हैं। वे उन्हें अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं। ऐसे में जब किसी पालतू जानवर की मौत हो ती है तो लोग उसको अच्छे तरीके से आखिरी विदाई देना चाहते हैं। इस वजह से चीन में पेट के अंतिम संस्कार का काम तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई कंपनियां इसके लिए अलग-अलग पैकेज दे रही हैं। इनमें फूल, फोटो, आखिरी बार देखने की जगह और याद के लिए पंजे के निशान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। लेकिन इस काम में एक बड़ी परेशानी भी है कि पूरे चीन में इसके लिए एक जैसे ही साफ नियम नहीं हैं।

लोग अपने पेट को मानते हैं परिवार

चीन में कई लोगों का अपने कुत्ते और बिल्ली से बहुत ही लगाव है। डालियान शहर में एक दंपति अपनी ही 8 साल की बिल्ली को आखिरी बार विदाई देने पहुंचा है। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी, दोनों ने उसे प्यार से सहलाया और उसके बाल ठीक किए। उनके लिए वह बिल्ली परिवार के सदस्य जैसी थी। अब चीन के कई बड़े शहरों में ऐसे अंतिम संस्कार की मांग बढ़ती जा रही है।

अंतिम विदाई के लिए भी कई तरह की सर्विसेज

पहले पालतू जानवर की मौत के बाद लोग उसे दफना देते थे। लेकिन अब इसके लिए खास कंपनियां काम कर रही हैं। ये कंपनियां फूलों से जगह सजाती हैं। कुछ जगह आखिरी बार पेट को देखने के लिए अलग कमरा भी मिलता है। पालतू जानवर की फोटो और पंजे का निशान भी याद के तौर पर दिया जाता है। कुछ जगह छोटी प्रार्थना भी रखी जाती है और महंगे पैकेज की कीमत करीब 1500 डॉलर यानी लगभग 1.25 लाख रुपए तक हो सकती है।

तेजी से बढ़ रहा है बिजनेस

पेट से ज्यादा प्यार करने वाले लोग उसकी आखिरी विदाई पर भी पैसे खर्च कर रहे हैं। लेकिन इस काम को लेकर कई सवाल किए हैं। साथ ही चीन में इस कारोबार के लिए पूरे देश में एक जैसे नियम नहीं हैं। अलग-अलग शहरों में लाइसेंस और सफाई के नियम अलग हो सकते हैं। कुछ जगहों पर बिना लाइसेंस के काम होने की भी खबर सामने आई है। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उन्हें दी गई राख सच में उनके पालतू जानवर की है या नहीं।

Created On :   27 Sept 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story