आखिर ऐसा क्या हुआ कि मैक्सिको के मेयर को मगरमच्छ से शादी करनी पड़ी, जानिए वजह

आखिर ऐसा क्या हुआ कि मैक्सिको के मेयर को मगरमच्छ से शादी करनी पड़ी, जानिए वजह
शादी के मौके पर मादा मगरमच्छ को भी विशेष रूप से सजाया जाता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब काम के लिए चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। मेक्सिको का रहने वाला एक शख्स भी अपनी अनोखी शादी के लिए इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। ये शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि दक्षिणी मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर का मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा है। उन्होंने एक मादा मगरमच्छ से शादी रचाई है।

यह है वजह

दरअसल, मेक्सिको में एक पारंपरिक रीति है जिसमें रेप्टाइल यानी मादा मगरमच्छ को एक राजकुमारी के जैसा माना जाता है। चोंटल और हुआवे जैसे स्थानीय समूहों के बीच शांति की स्मृति के रूप पिछले 230 वर्षों से यह पारंपरिक विवाह समारोह आयोजित हो रहा है। पुराने रीति रिवाजों के मुताबिक, सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर को चोंटल के राजा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उन्हें रेप्टाइल के साथ विवाह करना पड़ता है।

खुशहाली और समृद्धि की प्रतीक इस शादी में मेयर ने अपनी मगरमच्छ दुल्हन को किस किया और उसके साथ डांस भी किया। शादी के बाद मेयर मीडिया से कहा, " मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं क्योंकि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। यही महत्वपूर्ण है। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते मैं राजकुमारी लड़की से शादी के लिए तैयार हूं। "

दुल्हन की तरह होती है मगरमच्छ की सजावट

चोंटल और हुआवे समुदायों में यह मान्यता है कि इस विवाह के जरिए धरती के साथ जुड़ने, वर्षा, अच्छी फसल और सद्भाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से समुदाय के लोगों का जीवन सुखी और समृद्ध रहेगा। शादी के मौके पर मादा मगरमच्छ को भी विशेष रूप से सजाया जाता है। उसको दुल्हन के कपड़े पहनाए जाते हैं।

शहर के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले इस विशेष विवाह फंक्शन में लोग जमकर जश्न मनाते हैं। साथ ही इस दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।

Created On :   8 July 2023 5:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story