लंबे कान के साथ पैदा हुई एक बकरी, चलने पर ज़मीन छुते है कान

A goat born with long ears, the ears touch the ground when walking
लंबे कान के साथ पैदा हुई एक बकरी, चलने पर ज़मीन छुते है कान
अजब -गजब लंबे कान के साथ पैदा हुई एक बकरी, चलने पर ज़मीन छुते है कान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रकृति भी ऐसे अजीब काम करती की देखने वाले लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। कोई भी व्यक्ति हो या जानवर एक जैसे ही अंगों के साथ पैदा होता है लेकिन कभी-कभी कुछ प्रकृति ऐसा कर देती है, की इंसान हो या कोई और प्रजाति,उनके शरीर के कुछ के अंगो का आकार उनकी खासियत बन जाते हैं।दुनिया भर की नज़र अचरज का कारण बन जाते हैं।आज कल कुछ ऐसा हि एक बकरी के साथ देखा जा रहा है, जो सामान्य बकरीयों थोड़ी अलग दिखने की वजह से पुरी दुनिया में छा गई है। 
आज कल सोशल मीडिया पर एक बकरी की फोटो जम कर वायरल हो रही हैं। जो अपने लंबे कान के लिए पहचानी जा रही हैं। यह बकरी पाकिस्तान की हैं। जो की लंबे कान के साथ पैदा हुई। इस बकरी का नाम सिंबा हैं, और यह चलती है, तो इस के कान ज़मीन को छुते हैं। सिंबा के कान की लंबाई 19 इंच है। ऐसे में यह आकलन लगाया जा रहा है की जब वो वयस्क होगी तो उसके कान वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड सकते हैं। 
10 दिन की बकरी के 19 इंच के कान
बकरी के मालिक हसन नरेजो के मुताबिक सिंबा नाम जन्म 5 जून को हुआ था, जिसके कान देखकर लोग देखते ही रह गए। सिंबा के कान बहुत लंबे होने की वजह से ज़मीन को छुते हैं। नारेजो ने बताया कि सिंबा एक न्युबियन बकरी है, ये बकरीयों की एक ऐसी नस्ल है जो अपने लंबे कानों के चलते ही जानी जाती है।पर इस बकरी के कान न्युबियन मानकों से भी कहीं ज्यादा लंबे हैं। जो एक जेनेटिक म्यूटेशन का असर हो सकता है। बकरी के मालिक का कहना है कि जब सिंबा थोड़ी और बड़ी हो जाएगी तो तब उसके कान की लंबाई बेशक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ देगे। 

अमेरिका के कुत्ते को मिला सबसे लंबे कान खिताब
इसी साल अमेरिका के एक कुत्ते ने अपने लंबे कानो के चते गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। उस डॉगी का नाम लू मिल्वौकी है ।लू एक काला और टोन्ड कूनहाउंड प्रजाति डॉग है। इसके कानों की लंबाई34 सेमी (13.38) है। इसके कान लंबे होने के चलते बालों की तरह लहराते है।

Created On :   6 July 2022 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story