इतना फ्लेक्सिबल बॉय, रबर की तरह मुड़ता है इनका शरीर

A great Rubber Man Of India, Jaspreet Singh Kalra from Ludhiana
इतना फ्लेक्सिबल बॉय, रबर की तरह मुड़ता है इनका शरीर
इतना फ्लेक्सिबल बॉय, रबर की तरह मुड़ता है इनका शरीर

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। इनका शरीर ऐसा है कि वो जैसा चाहे उसके साथ कर लें। देखने वाले एक पल के लिए समझ भी नहीं पाएंगे कि ये किसी इंसान का काम है। हम बात कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में निवासी जसप्रीत कालरा की। इन्हें इंडिया का सबसे फ्लेक्सिबल बॉय के नाम से जाना जाने लगा है और रबरमैन इनका निक नेम है। 

योग क्लास 

इस मुकाम तक वो कैसे पहुंचे। इसकी कहानी चार साल पहले से शुरू होती है। जब वे 7वीं क्लास में पढ़ते थे। क्लास के बजाए वो योग की क्लास में पहुंच गए। दसवीं क्लास तक वो मौज मस्ती में योग करते रहे। इसके साथ ही खेलकूद में मजा आने लगा। पहले वे कई तरह के खेलों में रुचि लेते थे, लेकिन टीचर की सलाह पर उन्होंने इस ओर अपनी लगन को आगे बढ़ाया। 

रह जाते हैं हैरान 

इसके बाद उन्होंने योग पर फोकस किया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए दो बार कोशिश कीए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरी बार में रबर मैन बन ही गए। अब वो वर्ल्ड रबर मैन बनना चाहते हैं और उसकी तैयारी में लगे   हैं। वो ग्रेटर फ्लेक्सिबल मैन इन वर्ल्ड के तौर पर भी अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं। इनके शरीर को मुड़ता हुआ देख अब इनके वही टीचर हैरान रह जाते हैं, जिनसे कालरा ने योग करना सीखा था। 

Created On :   6 Sep 2017 6:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story