गाय की हुई गोदभराई, लोगों ने लिया आशीर्वाद

Ajab-Gajab: Cows baby shower, people took blessings
गाय की हुई गोदभराई, लोगों ने लिया आशीर्वाद
आंध्रप्रदेश गाय की हुई गोदभराई, लोगों ने लिया आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गाय को हमेंशा माता का दर्जा दिया गया है। अनंतकाल से हम गाय की पूजा करते आए हैं। लोगों का गाय के प्रति स्नेह और प्रेम इतना ज्यादा रहा है कि उसे हमेंशा अपने परिवार का हिस्सा ही माना है। यही प्रेम अब आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में दिखाई दिया। इस जिले के वेमुरु में एक गर्भवती गाय के लिए अनोखा गोदभराई कार्यक्रम रखा गया।

गांव के लोगों ने भी गांव की समृद्धि और तरक्की के लिए जोर-शोर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गोदभराई के दौरान गाय को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। गाय के माथे पर टीका लगाकर माला पहनाई गई। गाय माता के स्वागत के लिए फूलों की बारिश की गई। गोदभराई के दौरान गाय को साड़ी भी भेंट की गई।

ग्रामीणों ने गाय माता को चश्मा, फूल और साड़ी के साथ नाश्ता भी दिया। लोगों ने गोमाता की पूजा-अर्चना कर गांव की तरक्की के लिए प्रसाद चढ़ाकर समृद्धि उत्सव भी मनाया। हिन्दू धर्म के अनुसार गाय में देवी-देवताओं का वास माना गया है। यहां के ग्रामीणों का भी कहना है कि गाय की पूजा-अर्चना करना गांव की समृद्धि के लिए है।

गोदभराई के दौरान लोग गाय के चारों और खड़ थे। गाय को खाने के लिए चारा भी रखा गया था। वहल लोगों ने नाच-गाकर गाय का आर्शीवाद भी लिया और गांव की खुशहाली की कामना की।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर महीने में आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में भी एक ऐसा ही दृश्य देखने को मिला था। यहां भी एक गाय मालिक ने अपनी गर्भवती गाय का गोदभराई कार्यक्रक्र रखा था। इस दौरान ढोल बाजे ओर पारंपरिक गीतों के कार्यक्रम  का भी आयोजन किया गया था।

Created On :   17 Nov 2021 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story