एक ऐसा पत्थर जिसे तोड़ने पर निकलता है खून, क्या आपने देखा?

Ajab- Gajab: Have you seen such a stone that when broken, blood comes out?
एक ऐसा पत्थर जिसे तोड़ने पर निकलता है खून, क्या आपने देखा?
अजब- गजब एक ऐसा पत्थर जिसे तोड़ने पर निकलता है खून, क्या आपने देखा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वी पर छोटे कणों से लेकर बड़ी चट्टानों तक कई तरह के पत्थर आपने देखे होंगे। आकार में ये भले ही भिन्न हों, लेकिन क्या आपने कभी किसी पत्थर से खून निकलते हुए देखा है? सुनने में ये भले ही अजीब लगे, लेकिन हैरान करने वाली यह बात सच है। आज हम आपको ऐसे ही एक पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे तोड़ने पर खून निकलता है। 

इस पत्थर के टूटने पर वैसे ही निशान बन जाते हैं जैसे हम इंसानों के शरीर पर चोट लगने पर बनते हैं। सिर्फ यही नहीं इन पत्थरों से मांस भी निकलता है जिसे लोग मीट के रूप में भी खाते हैं। क्या है इस पत्थर के पीछे की अजब कहानी, आइए जानते हैं...

यूक्रेन से अकेले ही 6 भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहा ये रिपोर्टर, सोशल मीडिया पर मिली प्रशंसा

पत्थर का राज
इस पत्थर को पायुरा चिलियांसिस के नाम से जाना जाता है, जो कि चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। असल में यह पत्थर नहीं बल्कि पत्थर जैसा दिखने वाला एक समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही इसके पास लिंग बदलने की अद्भुत क्षमता भी है, जिसकी सहायता से ये बच्चे भी पैदा करता है। 

पहली नज़र में देखने पर यह सामान्य पत्थर की तरह ही आपको नज़र आएगा। इस पत्थर को जैसे ही तोड़ा जाता है वैसे ही इसमे से खून बहना शुरू हो जाता है। यह पत्थर चट्टानों से चिपका रहता है और धीरे-धीरे उसका हिस्सा बन जाता है। इस पत्थर को पीरियड रॉक के नाम से भी जाना जाता है। 

जानें क्या होता है ब्लैक होल? क्या वैज्ञानिकों ने देखी इसके बनने की प्रक्रिया

बनते हैं कई तरह के व्यंजन  
देखने में ये पत्थर ऊपर से सख्त़़ दिखाई देता है लेकिन अंदर से बेहद नरम और मुलायम होता है। ऐसे में पत्थर से निकलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। लोगों के बीच इन पत्थरों की मांग बढ़ती जा रही हैं जिसकी वजह से लोग इन पत्थरों के तलाश के लिए समुद्र की गहराइयों को छान रहे हैं। इस पत्थर से कई तरह के व्यंजन भी बनाएं जाते हैं। लेकिन स्थानीय लोग इसे कच्चा खाना ही पसंद करते हैं। 

 

Created On :   28 Feb 2022 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story