यूक्रेन से अकेले ही 6 भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहा ये रिपोर्टर, सोशल मीडिया पर मिली प्रशंसा

Reporter ukraine coverage switches between six languages
यूक्रेन से अकेले ही 6 भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहा ये रिपोर्टर, सोशल मीडिया पर मिली प्रशंसा
अजब गजब यूक्रेन से अकेले ही 6 भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहा ये रिपोर्टर, सोशल मीडिया पर मिली प्रशंसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस वक़्त पूरी दुनिया की नज़रें रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे विवाद पर बनी हुई हैं। वहीं आज सुबह रूस ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हमला कर दिया। कीव, खार्किव और यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस युद्ध को लेकर दुनियाभर के लोग अपनी चिंता ज़ाहिर कर रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रिपोर्टर का वीडियो बड़ी तेज़ी वायरल हो रहा है, जो कि यूक्रेन में मौजूद है और वहीं से रिपोर्टिंग कर रहा है। 

खास बात यह है कि रिपोर्टर अकेले ही छह भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहा है। इस रिपोर्टर का नाम फिलिप क्रॉथर है। "डेली मेल" की एक ऑनलाइन रिपोर्ट की मानें तो फिलिप "द एसोसिएटेड प्रेस ग्लोबल मीडिया सर्विसेज" से जुड़े हुए हैं। फिलिप इस समय यूक्रेन की राजधानी "कीव" में मौजूद हैं और यहीं से कई अन्य मीडिया चैनलों के लिए भी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 

11 साल तक लड़के को लड़की समझती रही दुनिया, फिर जो हुआ उसने सबको चौका दिया 

रिपोर्ट के अनुसार, फिलिप क्रॉथर अंग्रेजी, लक्जमबर्ग, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन समेत छह भाषाओं में अपनी बात दुनिया भर के सामने रख रहे हैं। बीते सोमवार को अपने ट्विटर पर फिलिप क्रॉथर ने छह भाषाओं में अपने रिपोर्टिंग का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्हें कई समाचार सर्विसेज के लिए रिपोर्टिंग करते हुए दिखा जा सकता है। छह भाषाओं में अच्छी पकड़ होने कि वजह से फिलिप की खूब प्रशंशा की जा रही है। वहीं उन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।
 

Created On :   24 Feb 2022 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story