केरल का वेली लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तिरुअंनतपुरम से 8 किमी की दूरी पर पानी में तैरने वाला यह खूबसूरत रेस्टोरेंट झील पर बसे हुए गांव के बीचोंबीच स्थित है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें परोसे जाने वाले खाने में केरल में मिलने वाले मसालों का ही प्रयोग होता है।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Ajab Gajab
- ajab-gajab: know about the ten best Floating Restaurants of the World
दैनिक भास्कर हिंदी: OMG! ये हैं दुनिया के बेहतरीन 10 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स
डिजिटल डेस्क । दुनिया में इंसान ने कई ऐसी चीजें बनाई हैं, जो खूबसूरत भी हैं, नायाब भी हैं और हैरतअंगेज कर देने वाली भी हैं। दुनिया की शानदार इमारतों को बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन शायद आपने मशहूर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स के बारे में नहीं सुना होगा। अगर आप खाने और घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में कुछ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट आपकी विश लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं। दुनिया के दस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को हम लेकर आए हैं। चलिए हम आपको बताते है फेमस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के बारे में..


दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट हांगकांग का जंबो किंगडम है। इस रेस्टोरेंट में एक साथ 2300 लोग खाना खा सकते हैं। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेंट को हांगकांग की सबसे आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है।

सी पैलेस यूरोप का सबसे पहला फ्लोटिंग चाइनीज रेस्टोरेंट। सी पैलेस रेस्टोरेंट चाइनीज आर्किटेक्चर का एक नायाब नमूना है।

जर्मनी के बीबीक्यू डोनट रेस्टोरेन्ट का नाम दो फूड आइटम से लिया गया है। इस रेस्टोरेंट में एक तैरने वाला टेबल है, जहां आपको फूड सर्व किया जाता है।

वियतनाम का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कैट बा बे सी फूड के लिए जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट को घर की तरह बनाया गया है।

दुनिया के बड़े फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में दुबई का रूस्टर धाऊ भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि ये एक जगह स्थिर रहने के बजाए चारों तरफ घूमता रहता है। इस रेस्टोरेंट में एक बार में 397 लोग लंच और डिनर कर सकते है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वैंकूवर के सी रेस्टोरेंट को इसकी अनोखी पहचान यानी कि प्लास्टिक से बने होने की वजह से जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में मटेरियल के रूप में करीब 1700 प्लास्टिक की बोतलों और देवदार की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में ब्रिटिश कोलंबिया का द मैकबार्ज रेस्टोरेंट टूरिस्ट प्लेस की तरह से बनाया गया था। धीरे-धीरे यहां के बेहतरीन स्वाद वाले व्यंजनों की वजह से लोग इसे जानने लगे।

आस्ट्रिया का द म्युरिनसेल कैफे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की लिस्ट में काफी पॉपुलर है। इस रेस्टोरेंट को न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट बिटो अकानसी ने बनाया है।

इंडोनेशिया के आईलैंड बाली के ही नजदीक मौजूद है नुसा पेनिडा द्वीप फ्लोटिंग रेस्टोरेंट। यहां का खाना और ड्रिंक दुनिया भर में मशहूर हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: यहां पुरुषों को काबिल पति बनाने के लिए दी जा रही है झाड़ू-पोछा की ट्रेनिंग
दैनिक भास्कर हिंदी: वाह! यहां लोग नाली में से निकालते हैं सोना
दैनिक भास्कर हिंदी: 89 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शरणबसवराज ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा, कही ये बड़ी बात
दैनिक भास्कर हिंदी: दुनिया के इन देशों के हैं अजीबो-गरीब झंडे
दैनिक भास्कर हिंदी: जानिए कहां हैं दुनिया की सबसे आलीशान जेल