अजब गजब: देशी जुगाड़ से एक शख्स ने बनाई लेम्बोर्गिनी जैसी दिखने वाली कार, इस गाड़ी के लगाए पहिए, जान कर रह जाएंगे हैरान

देशी जुगाड़ से एक शख्स ने बनाई लेम्बोर्गिनी जैसी दिखने वाली कार, इस गाड़ी के लगाए पहिए, जान कर रह जाएंगे हैरान
  • ऐसे बनाई लेम्बोर्गिनी जैसी दिखने वाली कार
  • कार में इस गाड़ी के लगाए पहिए
  • कार को बनाने में इतने लाख रूपए किए खर्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। फिर उनके सामाने कैसी भी मुश्किलें आए। आज इस लेख में हम ऐसे ही शख्स की बात करने वाले है, जिसने कचरे के सामना से देशी जुगाड़ में एक कार बनाई और वह कार ऐसी वैसी नहीं है बल्कि स्पोर्ट्स की सबसे मंहगी कार लेम्बोर्गिनी है। उसे देशी स्टाइल में बनाया गया है। वह कोई व्यक्ति विदेश का नहीं है बल्कि भारतीय नागरिक है। आइए जानते है...

केरल के रहने वाले बिबिन ने यह कारनामा किया है। वह पेशे से मैकेनिक है और एक क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट में काम करते हैं, उसका ये देशी जुगाड़ जब इंटरनेट पर आया तो लोगों को हैरान कर गया और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। बिबिन के मुताबिक, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर करीब तीन साल तक काम किया। लेम्बोर्गिनी को देशी स्टाइल में बनाने के लिए उन्होंने स्क्रैप मैटेरियल का उपयोग किया है। बिबिन ने एक पास के स्क्रैपयार्ड से कबाड़ के पुर्जे और लोकल हार्डवेयर की दुकानों से गाड़ी बनाने में काम आने वाला सामान लाया।

ये बात आपको सुनने में अजीब लग रही होगी, लेकिन ये कार उन्होंने बाहरी बॉडी पर असली जैसी दिखने वाली लेम्बोर्गिनी बनाई है। असली कार दिखने के लिए उन्होंने कार्डबोर्ड का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा मोटल पाइप और फाइबर ग्लास जैसे मैटेरियल का उपोयग करके अपने बजट पर लगाम लगाई।

बिबिन ने आगे कहा कि धन और समय की कमी होने के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और अपने काम को करता गया। उनकी सबसे मजेदार बात यह है कि लेम्बोर्गिनी के पहिए उनकी बजट से बाहर होने के कारण उन्होंने देसी तड़का डालते हुए मारूति ऑल्टो के पहिए लगा दिए। इतना ही नहीं पहियों की वजह से उनको दोबार से कार को बनाने के लिए पूरी प्रोसेस करनी पड़ी।

आपको बता दें कि देसी जुगाड़ से बना रहे लेम्बोर्गिनी का काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसको बनाने के लिए उन्होंने करीब डेढ़ लाख रूपए खर्च भी कर चुके हैं।

Created On :   9 July 2025 11:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story