- Dainik Bhaskar Hindi
- Ajab Gajab
- Ajab-gajab: this farmer catch two headed snake in china
दैनिक भास्कर हिंदी: चीन में एक किसान ने पकड़ा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है सांप। आपने भी अपने जीवन में कई तरह के सांप देखें होंगे, मोटे, पतले, एक मुंह वाले या फिर दो मुंह वाले। लेकिन हम आपके एक सिरे पर दो मुंह वाले सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।
दरअसल, चीन में एक व्यक्ति के घर में ऐसा सांप निकला, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। हैरानी की बात ये थी कि इस सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हेबेई प्रांत के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ने बताया कि उन्होंने सांप को सुबह अपने घर में देखा था।
A two-headed snake broke into a farmer's yard in Shenzhou, N China's Hebei, and escaped later. Have you ever seen any "fantastic beasts" in your life? pic.twitter.com/YKzU0IUdji
— People's Daily, China (@PDChina) 23 October 2019
इसके बाद उन्होंने इस दुर्लभ सांप को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला कि सेनझाउ ने दो मुंह वाले सांप को पकड़ा है। उनके घर में ये देखने के लिए लोगों हुजूम आ गया। सेनझाउ ने इस सांप को एक बर्तन में रखा था।
कई लोगों ने इस सांप का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वहीं एक शरारती बच्चे के कारण सांप वहां से भगाने में कामयाब हो गया। बच्चने कौतुहलवश उस बर्तन को खटखटाया, जिसमें सांप था तो उसी दौरान सांप वहीं से भाग गया। दो मुंह वाले सांप की प्रजाति भारत समेत कई देशों में पाई जाती है। इस प्रजाति को रेड सैंड बोआ कहा जाता है। विदेशों में इन सांपों की तस्करी भी की जाती है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: यदि आपने सपने में इस रंग की बिल्ली देखी है, तो हो जाइए सावधान
दैनिक भास्कर हिंदी: आवारा कुत्ते ने रक्त देकर बचायी लेब्राडोर कुत्ते की जान, सतना की पॉली क्लीनिक में पहली बार हुआ प्रयोग
दैनिक भास्कर हिंदी: दोस्त को बचाने मगरमच्छ से भिड़ गई लड़की
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली के चिड़ियाघर में फिर शेर के पिंजरे में गिरा युवक, उसके बाद क्या हुआ तमाशा?
दैनिक भास्कर हिंदी: अजब-गजब: पुलिस ने किया बकरियों को गिरफ्तार, लगाया जुर्माना