अजब गजब: असम के ब्रिज पर एक शख्स लगा रहा था स्टंट, वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान

- सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की वीडियो होती है वायरल
- वीडियो में शख्स कर रहा था स्टंट
- लोगों ने दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी तो ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं जिसमें लोग जानकर अपनी जान को खतरे में डालते हैं। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपना टैलेंट दिखा रहा होता है। वीडियो में शख्स ने ऐसा स्टंट मारा कि देखकर सब लोग हैरान हो गए थे।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, असम का एक लड़का पुल की रेलिंग पर लटकता दिखता है। वीडियो की शुरुआत में देखकर ऐसा लगता है कि वह ब्रिज से कूद कर सुसाइड की कोशिश कर रहा हो। पास के लोग भी कुछ देर के लिए घबरा गए थे। फिर थोड़ी ही देर में लड़का कूदने के बजाय पुल से लटक कर स्टंट करने लगता है। लड़का ब्रिज से लटक कर पूशअप्स करने लगता है। जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं और कई सारे लोग उसको पागल और बेवकूफ कह कर वहां से निकल जाते हैं।
वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। यह वीडियो असम के तिनसुकिया जिले का बताया जा रहा है। यह वाक्या भारत के सबसे लंबे पुल, डॉ. भूपेन हजारिका सेतु ढोला-सादिया पुल का है। जहां यह लड़का खतरनाक स्टंट करता दिख रहा था। आसपास खड़े लोग इस पूरे सीन को अपने मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड करते हैं। प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग अलग-अलग रिएक्शन देने लगे हैं। एक यूजर ने कहा, ऐसी हरकतें अपनी जान के लिए ही नहीं बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं। वहीं दूसरे ने कहा, इसे अपने परिवार का ख्याल करना चाहिए।
Created On :   17 Aug 2025 9:38 PM IST