अजब गजब: धरती के नीचे छुपा एक रहस्यमयी लोक, न धूप-न टेक्नोलॉजी फिर भी कैसे रहते हैं पातालकोट में लोग?

  • धरती का पाताल लोक- पातालकोट
  • छिंदवाड़ा में बसती है एक अनोखी दुनिया
  • 1500 फुज गहरी खाई में भी रहते हैं लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाताल लोक, नाम सुनकर लगता है ऐसी कोई जगह जो धरती के नीचे हो और रहस्यों से भरी हुई हो। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ऐसी ही एक अनोखी जगह है जिसका नाम पाताल कोट है। हालांकि लोग इसे पाताल लोक के नाम से भी जानते हैं। लेकिन भला ऐसा क्यों? वो इसलिए क्योंकि यह गहरी खाई है जो समुद्र तल से करीब 1200-1500 फुट नीचे बसी है। दिलचस्प बात तो ये है कि यहां लोग आज भी टेक्नोलाजी से दूर अपनी परंपराओं और प्रकृति के साथ जु़ड़ कर जीवन जी रहे हैं।

पातालकोट में हैं 12 गांव

पातालकोट में 12 छोटो-छोटे गांव हैं। इनमें से 3 गांव ऐसे हैं जिनकी सुबह ही शाम से होती है। मतलब यहां धूप देखने को नसीब नहीं होती। पातालकोट में गोंड और भारिया जनजाति के लोग रहते हैं। यहां कुछ लोग खेती कर के पैसे कमाते हैं, तो कुछ जंगलों से बेचले लायक चीजें इकट्ठा करते हैं। जड़ीबूटियों को बेच कर पैसे कमाना भी काफी आम है। पेट दर्द हो, शुगर की समस्या हो या जोड़ों का दर्द हो इन लोगों के पास हर बीमारी के लिए जड़ीबूटी है। हमने भी जड़ीबूटी बेच रहे एक व्यक्ति से बात की और जाना कि वो किस तरह की जड़ीबूटी बेचते हैं। इसके अलावा हमने एक स्थानीय महिला से भी बात की जिन्होंने अपनी आय का साधन बताया। पातालकोट में एक सुंदर झरना भी है। इसी के साथ, चट्टानों से पानी रिस कर नीचे आता है जिसका वहां के लोग पीते भी हैं और उसी से खाना भी बनाते हैं। पातालकोट के गांव तक पहुंचने के लिए अब सड़कों का भी निर्माण हो रहा है।

Created On :   13 Aug 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story