32 की उम्र में महिला ने 30 लाख रुपये में करवाई प्लास्टिक सर्जरी, लोग हैरान महिला अपने बेटे की माँ नहीं बहन लगने लगी है

At the age of 32, the woman got plastic surgery done for 30 lakh rupees
32 की उम्र में महिला ने 30 लाख रुपये में करवाई प्लास्टिक सर्जरी, लोग हैरान महिला अपने बेटे की माँ नहीं बहन लगने लगी है
अजब-गजब 32 की उम्र में महिला ने 30 लाख रुपये में करवाई प्लास्टिक सर्जरी, लोग हैरान महिला अपने बेटे की माँ नहीं बहन लगने लगी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज-कल लोग ना सिर्फ सुंदर बल्कि जवान दिखने के लिए भी सर्जरी का सहारा अपना रहे है। खूबसूरत और जवान दिखने के लिए लोग चेहरे पर ही नहीं बल्कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर भी सर्जरी करवाते रहते है। हालांकि शरीर के साथ ऐसी छेड़-छाड़ करना कई बार घाटे का सौदा भी साबित हो जाता है। लोगों को मालूम नहीं रहता पर सर्जरी करवाने से कई नुकसान भी होते है। आँख और ब्रेस्ट की सर्जरी करवाना महिलाओं में काफी प्रचलित है वहीं मर्दो कि बात करे तो वे झड़ते बालों के लिए सर्जरी को प्राथमिकता देना पसंद करते है।

वेल्स की रहने वाली 32 वर्षीय महिला मैरी क्लार्क ने सर्जरी करवा कर अपना हुलिया ही बदल डाला जिसे देख कर लोग भी हैरान हो गये। पेशे से एक फोटोग्राफर मैरी ने साल 2019 में उनके बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता टूटने के बाद ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के लिए अपना मेकओवर करवाने का फैसला किया और सर्जरी करा ली।  

दो बेटों की मां है मैरी क्लार्क

मैरी क्लार्क ने सर्जरी के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए और अब लोग उन्हें उनके बेटे की छोटी बहन मानने लगे हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार महज़ 15 साल कि उम्र में ही मैरी प्रेग्नेंट हो गई थी, और 18 साल की उम्र तक वो दो बेटों की मां बन चुकी थीं जो अब 15 और 16 साल के हैं।

कॉन्फिडेंट मेहसूस करती है मैरी सर्जरी के बाद

बॉयफ्रेंड के साथ उनका रिश्ता टूटने के बाद मैरी ने अपना मेकओवर करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनकी बॅाडी बिलकुल भी आकर्षक नहीं थी, शयद उनके बॅायफ्रेड का ब्रेकअप करने का भी यही कारण था, और अब वो खुद को बदलना चाहती थी। उन्होंने लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर कैट आई सर्जरी करवाई। खुद को पूरी तरह से बदल ने के लिए उन्होंने शरीर के और कई अंगो की भी सर्जरी करवाई है। उन्होंने ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी, फेस लिफ्ट सर्जरी और लिप लिफ्ट सर्जरी करवाई।

1 साल में करवाई 9 बेहद रिस्की सर्जरी

उनहोंने बताया कि उनकी ये सभी सर्जरी तुर्की में हुई है। क्योंकि ब्रिटेन में ये सर्जरी काफी महंगी होती है। मैरी क्लार्क ने अपने सर्जरी के विषय में खुल कर बताते हुए कहा कि जीलियन बट लिफ्ट सर्जरी, चिन, आर्म-थाई जैसे अंगों की भी उन्होंने सर्जरी करवाई है। आप को जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 1 साल के वक्त में स्टैसी ने 9 से ज्यादा रिस्क वाली सर्जरी करवाई है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये तक थी। हालांकि कुछ लोग उनकी हरकत की आलोचना भी कर रहे है।

Created On :   2 April 2022 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story