एक उंगली से छू लेंगे दो महाद्वीप, ऐसी है ये जगह

at the same moment you can touch two continental plates at this place
एक उंगली से छू लेंगे दो महाद्वीप, ऐसी है ये जगह
एक उंगली से छू लेंगे दो महाद्वीप, ऐसी है ये जगह

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दुनिया कि कई रोमांचक जगह स्काई डाइविंग और स्कूबा डाइविंग के लिए फेमस है। इस बात से शायद आप अनजान होंगे की आइसलैंड में एक सिलफ्रा क्रैक है जो अपने शुद्ध पानी के लिए काफी मशहूर है। इतना ही नहीं यहां पर एक ही समय में आप दों महाद्वीपों को छू सकतें है। जी हां, यहां उत्तर अमेरिकी प्लेट और यूरेशियन प्लेट को आप एक ही वक्त टच कर सकतें हैं। जानिए कैसे। 

 

Image result for Silfra Crack

 

ऐसे बना सिलफ्रा क्रैक

ये रिज टेक्टोनिक गतिविधियों की वजह से बनी है। यहां पर उत्तर अमेरिकी प्लेट और यूरेशियन प्लेट धीरे-धीरे अलग हो रही हैं, इनके अलग होने की वजह से धरती से लावा निकल रहा है। ये लावा अटलांटिक के ठंडे पानी के कारण जल्द ही हार्ड हो जाता है। ये एक्टिविटि लगभग लाखों वर्षों से चल रही है। इसी वजह से ये एक विशाल पर्वत श्रृंखला मे परिवर्तित हो गई हैं। थिंगवेल्लीर राष्ट्रीय उद्यान में आप टेक्टोनिक प्लेट्स को बड़े पैमाने में एक दूसरे से अलग होते हुए देख सकतें हैं।

 

Related image

 

स्कूबा गोताखोर के लिए है जन्नत 

थिंगवेल्लीर राष्ट्रीय उद्यान पार्क एक डाइवर्जन सीमा पर स्थित है। अमेरिकी और यूरेशियन प्लेट्स की सीमा पर प्रत्येक वर्ष 2 सेंटीमीटर की दर से एक खाई बन रही है। वक्त के साथ-साथ आइसलैंड देश की बर्फ पिघलती गई और इस खाई में स्कूबा गोताखोर के लिए एक खूबसूरत जन्नत बन गई। ये पानी इतना शुद्ध है कि आप इसे डाइविंग करते समय भी पी सकतें हैं। हालाकि यहां का पानी इतना ठंडा है जिसकी वजह से यहा पर एक्वेटिक लाइफस्टाइल विकसित नहीं होती।

 

Related image

 

स्कूबा डाइविंग के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन

सिल्फ्रा क्रैक स्कूबा गोताखोरों के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहा पानी बहुत शांत और साफ दिखाई देता है। हालांकि, इस क्षेत्र में ज्यादा गहराई मे डायविंग करना कभी-कभी खतरनाक हो सकता है क्योंकि यहा की विशाल चट्टानों मे हर समय जयोलॅाजिकल एक्टिविटी होती रहती है। इन शानदार गहराई मे गोता लगाने के लिए अगर आप खुद को तौयार समझते हैं, तो आप उत्तरी अमरीकी प्लेट और यूरेशियन प्लेट को एक साथ छूने के लाए तैयार हो जाइए।

Created On :   7 April 2018 9:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story