अंडर ग्राउंड सिटी के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है ये अनोखा शहर, जमीन के अंदर मौजूद हैं होटल-पब और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं

City exist underground, Facilities like hotel-pub and swimming pool are present inside the ground
अंडर ग्राउंड सिटी के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है ये अनोखा शहर, जमीन के अंदर मौजूद हैं होटल-पब और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं
अजब-गजब अंडर ग्राउंड सिटी के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है ये अनोखा शहर, जमीन के अंदर मौजूद हैं होटल-पब और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में वैसे तो कई ऐसे अजीबोगरीब स्थान मौजूद हैं जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। साउथ आस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में एक ऐसा शहर मौजूद है जो जमीन के नीचे बसा हुआ है। इस शहर की एक खास बात यह है कि यह जमीन के नीचे बसा हुआ है और यहां पूल, पब और होटल जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। कूबर पेडी नाम के इस शहर को दुनियाभर में अंडरग्राउंड सिटी के रूप में भी जाना जाता है। 

100 साल से भी पुराना है शहर 

कूबर पेड़ी शहर के बसने के पीछे बड़ी रोचक कहानी है। दरअसल इसके बसने की शुरूआत आज से करीब 100 साल पहले हुई थी। सन् 1915 के आसपास जहां आज ये शहर मौजूद है वहां बेशकीमती ओपल जेमस्टोन की खोज की गई थी। बता दें ओपल एक महंगा रत्न होता है जिसे अंगूठी में लगा कर पहना जाता है। इस शहर को ओपल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के नाम से भी जाना जाता है। यहां होटल, पब और बार समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं। यहां तक की स्वीमिंग पूल और गोल्फ कोर्स भी जमीन के नीचे ही मौजूद है। 

कई फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

इस अनोखे शहर को पेडी मॉडर्न 'पाताललोक' कहा जाता है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। देश-विदेश के लोग इस अद्भुत शहर को देखने के लिए आते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इस शहर के 1500 लोग अंडरग्राउंड घरों में ही रहते हैं।

यह रेतीली और चट्टानी जगह है, जिसके चलते यहां के मौसम का मिजाज तेजी से बदलता है। रेगिस्तान में होने की वजह से यहां का तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहता है। तेज गर्मी से खुद को बचाने के लिए यहां के लोग उन गड्ढों में घर बनाकर रहते हैं जो ओपल जेमस्टोन के खनन से बने थे। धरातल से नीचे होने की वजह से इन गड्ढों में बने घरे में तापमान कम होता है। जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों को गर्मी से बचने के लिए कूलर, पंखे व एसी की जरूरत नहीं पड़ती है। 

म्यूजियम और पॉवर प्लांट हैं आकर्षण का केंद्र

इस अनोखे कूबर पेडी शहर में  म्यूजियम भी है। यहां के लोगों का रहन-सहन  काफी अलग है जो  लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां बने हाइब्रिड एनर्जी पावर प्लांट से शहर की 70 फीसदी पावर की जरूरत पूरी होती है। बता दें कि यह प्लांट बाहर से यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  

बता दें कि ओपल जेमस्टोन के बाद यहां की सबसे कीमती चीज पानी है। दरअसल, यहां बारिश काफी कम होती है, जिस वजह से यहां पानी की कमी बनी रहती है। गर्मियों के सीजन में यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है।

Created On :   2 May 2023 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story