इस पहाड़ पर सुसाइड करने आती हैं पंख वाली चीटियां
![Gajab, Ants Mount, The hill of ant at Italy bologna, read this Gajab, Ants Mount, The hill of ant at Italy bologna, read this](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/10/gajab-ants-mount-the-hill-of-ant-at-italy-bologna-read-this_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, बोलोनिया। आपने चीटियों का झुंड तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी ऐसे पहाड़ के बारे में सुना है जिसे इनकी वजह से चींटियों का पहाड़ कहा जाने लगा है। जी हां, आज आपको ऐसे ही पहाड़ के बारे में बताया जा रहा है। जहां हर साल अगस्त-सितंबर में चीटियां पहुंचती हैं वह भी सुसाइड करने।
पंख वाली चीटियां
बताया जाता है कि इटली के बालोनिया से 28 किलोमीटर दूर स्थित एपीनाइन पहाड़ पर एक चर्च है। जहां हर साल यह नजारा देखने मिलता है, जिसका जवाब वैज्ञानिक भी अब तक नहीं खोज सके हैं। यहां पंखों वाली चीटियां लाखों की संख्या में पहुंचती हैं। इस पहाड़ को स्थानीय भाषा में ""मोंते देल्ले फोरमीके"" नाम से जाना जाता है। इसका मूल अर्थ होता है चीटियों का पहाड़। यहां तक पहुंचने के लिए आमताैर पर लाेग इसी नाम का प्रयाेग करते हैं।
प्रजनन के लिए होती हैं एकत्रित
विशेषज्ञ इस मामले में कहते हैं कि ये स्क्राब्रीनोटिस प्रजाति की हैं और प्रजनन के लिए यहां आती हैं। इस संबंध में ये भी कहा जाता है कि प्रजनन के बाद चीटियां अपने स्थान पर लौट जाती हैं लेकिन चीटे यहां से वापस नही जाते और भूख व गर्म हवा में गिरकर मर जाते हैं।
यहीं क्यों आती हैं हर साल
ऐसा इसी स्थान पर क्यों होता है। इसका जवाब किसी के पास नही है, लेकिन हर साल यहां लाखों की संख्या में उड़ने वाली चीटियां पहुंचती हैं। इस दौरान इस पहाड़ पर जाना, मतलब अपनी जान मुसीबत में डालना। चींटियों से पूरा पहाड़ लगभग घिर जाता है और बाद में ये मरी हुई अवस्था में पायी जाती हैं। चर्च मौजूद होने की वजह से स्थानीय लोग इसे द्वितीय विश्वयुद्ध से जोड़कर देखते हैं इनका मानना है कि ये चर्च की रक्षा के लिए यहां मौजूद थीं, और अब तक अपना प्रण निभा रही हैं।
Created On :   29 Oct 2017 6:46 AM GMT