दादी और पोते जैसे दिखने वाले कपल ने मनाई 17वीं एनिवर्सरी

Grandmother and grandson-like couple celebrated 17th anniversary
दादी और पोते जैसे दिखने वाले कपल ने मनाई 17वीं एनिवर्सरी
अजब -गजब दादी और पोते जैसे दिखने वाले कपल ने मनाई 17वीं एनिवर्सरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  लोग कहते हैं, कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। जब किसी को प्यार होता है, तो लोग सब कुछ भूल जाते हैं। देखा जाए तो हमारे आसपास कई सेलेब्स के उदाहरण हैं, जिनके बीच काफी ऐज गैप देखा जा सकता है। पर कुछ कपल्स के बीच यह ऐज गैप चर्चा का विषय बन जाता है। आज हम आप को जिस कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, उनके बीच करीब चालीस साल का अंतर है। पत्नी की उम्र 87 साल हैं, और पति की उम्र 47 साल है। लेकिन इन दोनों को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था। तीन साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी। 

इंग्लैंड के वेस्टर्न सुपर मेयर में रहने वाली 87 साल की एडना और 47 साल के उनके पती साइमन मार्टिन आज से बीस साल पहले एक कंसर्ट में मिले थे। उस समय एडना की उम्र 69 साल थी जबकि साइमन की उम्र 31 साल थी। दोनों को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था। अब इस कपल ने अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई है। इस कपल ने सालगिरह मनाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों को देखकर लोग कई तरह बाते भी करते हैं। लेकिन इस कपल को लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। 


रोमांटिक तरीके से बीती एनिवर्सरी

कपल अपनी सत्रहवीं सालगिरह पर लोकल फिश एन्ड चिप्स रेस्त्रां गए थे। वहां कपल ने काफी रोमांटिक समय बिताया। अपनी इस कामयाब शादी का राज दोनों एक-दूसरे से प्यार को बताया है। इस कपल का कहना है, कि उनको लोगों के तानों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बस उनके बीच का प्यार ही काफी है। दोनों अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने की पूरी कोशिश करते हैं। कपल के मुताबिक़, उनके रिश्ते से कई लोग प्रेरित होते हैं। यह कपल एक दूसरे के लिए काफी लॉयल है। इस कपल को देख कर तो कुछ लोग मजाक बनाते हैं। लेकिन कई लोग इन्हें इंस्पिरेशन भी मानते हैं।


 

Created On :   17 Aug 2022 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story