ये है दुनिया की सबसे खतरनाक रेलवे लाइन्स 

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक रेलवे लाइन्स 

 


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। ट्रेन का सफर करते समय आपको कई खूबसूरत नजारें जैसे- जंगल, खेत, पहाड़, नदियां और झरने देखने को मिलते हैं। दुनिया में कई ऐसे रेलवे रूट हैं जिनमें यात्रा करते वक्त लोगों का दिल दहल जाता है। हम आपको ऐसे ही कुछ सबसे खतरनाक रेलवे रुट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाना इंजीनियर्स के लिए तो मुश्किल था ही पर इन पर यात्रा करना भी उससे ज्यादा मुश्किल है। 

 

Image result for rameshwaram railway track

 

चेन्नई, रामेश्वरम इंडिया 

2.06 किमी का ये लम्बा समुद्री पुल पम्बन द्वीप (रामेश्वरम) की तीर्थयात्रा के लिए भारत से जोड़ता है। पम्बन रेलवे ब्रिज 1914 में बनाया गया था और ये भारत का सबसे पहला कैंटीलीवर ब्रिज है। जहाज और फेरी के आने-जाने के लिए ब्रिज का मध्य भाग खुल जाता है। वैसे तो इसे 145 कॉन्क्रीट के खंभों से बनाया गया है लेकिन इस पर चक्रवात और तूफान का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। 

 

Image result for aso minami route japan

 

एसो मिनामी रूट, जापान

ये रेल रूट जापान के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी, कुमामोटो के इलाके से होकर जाता है। ये रेलवे ट्रैक ज्वालामुखी के बगल से गुजरता है और ये कितना खतरनाक है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस ज्वालामुखी के किसी भी समय फटने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से यहां सफर करने वाले यात्रियों को हमेशा खतरा बना रहता है।

 

Related image  

 

डेविल्स नोज ट्रेन, इक्वाडोर

डेविल्स नोज समुद्र तल से 9 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके निर्माण के लिए इंजीनियर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। इसे दुनिया के सबसे मुश्किल  रेलवे ट्रैक में से एक माना जाता है।

 

Related image

 

ट्रेन अ लास न्यूब्स, अर्जेंटीना

अर्जेंटीना का ये रूट एंडीज पर्वत की श्रंखला से गुजरता है। इसकी लम्बाई 217 किमी है। 27 वर्षों के कंस्ट्रक्शन के बाद इस रेलवे लाइन को 1948 में खोला गया था। इस रेलवे लाइन को सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन अब ये टूरिस्ट ट्रैन के नाम से मशहूर है।  

Created On :   29 March 2018 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story