सुसाइड के लिए फेमस हुए WORLD के ये 3 सुंदर प्लेस

सुसाइड के लिए फेमस हुए WORLD के ये 3 सुंदर प्लेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कितनी जगहें हैं जो बेहद खूबसूरत होने के साथ ही खतरनाक भी हैं। ये दुनियाभर में जानी तो जाती हैं लेकिन उनके निगेटिव रिजंस हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के  बारे में बता रहे हैं जो फेमस और खूबसूरत होने के बाद भी लोग यहां लोग आने से डरते हैं। ये स्थान सुसाइड प्वाइंट के नाम से बदनाम हो चुके हैं। 

 

चीन का नैनजिंग यांगजे रिवर ब्रिज 

इसका निर्माण 1968 में किया गया था। बताया जाता है कि इसके निर्माण के बाद से ही 47 सालों में करीब 2 हजार से ज्यादा लोग यहां आकर सुसाइड कर चुके हैं। इस ब्रिज पर कार और ट्रेन के लिए दो डेक बनाए हैं। नदी से इस ब्रिज की हाइट 2 सौ फीट के आसपास बतायी जाती है। जहां से गिरने के बाद किसी भी इंसान का बचना मुश्किल है। हालांकि यहां बढ़ती सुसाइड की घटनाओं को देखते हुए सिक्योरिटी भी लगाई गई और करीब 2 सौ लोगों को बचाया गया। कई बार लोग यहां अजीब आवाजें सुनाई देने की बात भी करते हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये नही कहा जा सकता। 

 

यूएसए सेन फ्रांसिस्को का गोल्डेन गेट ब्रिज

गोल्डेन गेट ब्रिज नाम से तो स्पष्ट है कि ये कितना पाॅपुलर हो सकता है, निर्माण के बाद ये प्रसिद्ध तो हुआ लेकिन सुसाइड प्वाइंट के नाम से। गोल्डेन गेट ब्रिज दुनिया के सबसे खूबसूरत ब्रिज में शुमार है, लेकिन क्योंकि यहां से डेढ़ हजार से अधिक लोग कूदकर आत्महत्या कर चुके हैं तो इसे दूसरा नाम सुसाइड प्वाइंस भी मिल गया। इसकी ऊंचाई 245 फीट के आसपास बतायी जाती है।

 

जापान माउंट फुजी का ओकिगहारा फॉरेस्ट
ये जंगल तो सुसाइड करने के लिए बदनाम हो चुका है। ये बेहद घना होने की वजह से डरावना भी लगता है। एक बार इसके अंदर जाने पर बाहर निकलना मुश्किल है। यहां कई स्थानों पर इंसानों की हड्डियां और दूसरा समान पड़ा हुआ दिखाई देता है। साल 2013 में यहां से 105 लोगों के शव बाहर निकाने गए थे। 

Created On :   25 Nov 2017 6:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story