कहीं ओरल सेक्स के लिए लिपस्टिक तो कहीं धार्मिक संस्कार था सेक्स, जानिए ऐसे अजीब रिवाज
![know odd customs and traditions around the world know odd customs and traditions around the world](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/02/know-odd-customs-and-traditions-around-the-world_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क । जैसे भारत में कभी चाइल्ड मैरिज और विधवा का पति की चिता पर सती होना रिवाज था। ऐसा न करने पर बड़े-बुजुर्ग घर बर्बाद होने से लेकर देवी-देवताओं के नाराज होने तक की बात कह देते थे, लेकिन वक्त के साथ सब बदला और दकियानूसी रिवाज भी बदले। आपको शायद लगता होगा कि भारत में ही ऐसे रिवाज थे, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे रिवाजों के बारे बताएंगे जो सदियों से भारत की ही तरह दूसरे देशों में निभाए जा रहे थे। वो कुछ इतने अजीब थे, जिन्हें जान कर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है कि क्या थे वो अजीब रिवाज।
गुदगुदी लगाना और गंदे गाने
रूस के जार शासन में महारानी जारिना को खुश करने के लिए ऐसे व्यक्ति होते थे जो उनकी संतुष्टि के लिए फूट टिकलर्स यानी पैरों में गुदगुदी लगाने वाले का काम करते थे। फुट टिक्लर्स जारिना को खुश करने के लिए गंदे गाने गाता था।
1800 से चल रही है टेंटैकल पॉर्नोग्राफी
जापान में ये ट्रेंड वास्तव में 1800 में शुरु हुआ था। जिस पहले जापानी कलाकार ने अपने रचना में ऑक्टपस और इंसान के बीच सेक्स को दिखाया था, वह होकुसाई था। उसने 1814 में "द ड्रीम ऑफ द फिशरमैन्स वाइफ" नाम से पेंटिंग बनाई जिसमें एक महिला को ऑक्टपस के साथ संभोग करते दिखाया।
लिपस्टिक से ऑरल सेक्स का इशारा
प्राचीन मिस्र में लिपस्टिक लगाने का मतलब होता था कि आप ऑरल सेक्स के लिए तैयार हैं। दरअसल मिस्र की दरबारी वेश्याएं अपनी ऑरल सेक्सपर्टाइज का दिखावा करने के लिए लिपस्टिक लगाती थीं। वहीं से लिपस्टिक और ऑरल सेक्स का कनेक्शन सामने आया।
नुकीला जूता
15वीं सदी में नुकीले और लंबे अंगूठे वाले जूते का रिवाज था जिसे पूलिनंस के नाम से जाना जाता था। ऐसा माना जाता था कि जितना नुकीला जूता होगा, उतना बड़ा पीनिस होगा।
धार्मिक संस्कार था सेक्स
गर्मी के मौसम में हैती के निवासी एक जलप्रपात में जाकर नंगा नहाते थे और प्रेम की देवी की पूजा करते थे। कुछ ज्यादा धार्मिक लोग बलि दिए गए जानवरों के खून में सेक्स करने को अच्छा मानते थे।
सेक्स को हेल्थ के लिए बुरा मानते थे
आयरलैंड में एक द्वीप था आइनिस बीग जहां के निवासियों का मानना था कि सेक्स उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। अगर वे कभी सेक्स करने का फैसला भी करते थे तो अंडरवेअर पहने रहते थे।
Created On :   2 Feb 2018 3:05 AM GMT