कुदरत का अनोखा करिश्मा, चूहे की गर्दन पर सोयाबीन का पेड़

कुदरत का अनोखा करिश्मा, चूहे की गर्दन पर सोयाबीन का पेड़

डिजिटल डेस्क, रतलाम। कुदरत कई बार ऐसे करिश्मे करती है कि वो अक्सर लोगों की समझ से परे होते हैं। कुदरत ने एक ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है रतलाम में। जहां से 14 किलोमीटर दूर नायन गांव में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने खेत में एक चूहे की गर्दन से सोयाबीन का पेड़ निकलते हुए देखा। दरअसल किसान दातार सिंह अपने खेत में सोयाबीन की फसल पर कीटनाशक छिड़काव करने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने देखा कि फसल के बीच में एक चूहा है और उस चूहे की गर्दन पर सोयाबीन का पेड़ उग आया है। ये देख खेत के मालिक भी हैरान रह गए और उन्होंने इस बात की जानकारी परिवार के साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी दी।

चूहे की गर्दन पर उगा पेड़ 

ये खबर फैलते ही दातार सिंह के घर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग इस करिश्मे को देखने के लिए आने लगे। चूहा खेत के बीचो-बीच था। उसकी गर्दन से पेड़ निकला हुआ था। दातार सिंह ने जब चूहे को देखा तो वह हिल तो रहा था लेकिन चल नहीं पा रहा था। उन्होंने जब चूहे को उठाकर देखने की कोशिश की तो पता चला कि, पौधे की जड़ उसकी गर्दन के आरपार होकर खेत की मिट्टी में अंदर तक फैली हुई थी। आखिर में चूहे और पौधे की जड़ को मिट्टी सहित खोदकर घर ले आए।

बता दें कि फसल करीब 38-39 दिन की हो चुकी है, यानी चूहे की गर्दन पर उगा पौधा भी लगभग इतने ही दिन का है। चूहा अभी भी जीवित है, और पौधे का तना आरपार होने से वो गर्दन को ज्यादा घुमा नहीं पा रहा है। इस अनोखी घटना का साक्षी जहां पूरा गांव बना तो वहीं सभी ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। लोग यह देख हैरान हैं कि चूहा अभी भी जिंदा है। 

Created On :   10 Aug 2018 8:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story