- किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी, नहीं चढ़ सकेंगे ट्रैक्टर
- पटियाला में किसानों ने रोकी फिल्म की शूटिंग, जाह्नवी कपूर टीम समेत होटल लौटीं
- लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया
- दिल्ली में सोमवार से गुरुवार तक घने कोहरे की संभावना: मौसम विभाग
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 और 28 जनवरी को करेंगे केरल का दौरा
अजब-गजब: इस देश में महिलाएं और पुरुष पहनते हैं एक जैसे कपड़े

डिजिटल डेस्क। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। कई देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, तो कई देशों की अनोखी संस्कृति और वहां के नागरिकों का रहन-सहन उसे विशेष बनाता है। कुछ इसी तरह का एक देश मेडागास्कर भी है, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। आज हम आपको मेडागास्कर से जुड़े अनोखे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एक ओर जहां पुरा विश्व कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, तो वहीं मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना हर्बल टी और हर्बल ड्रिंक कोविड-ऑर्गेनिक्स से कोविड-19 के रोकथाम का दावा कर रहे थे। आज मेडागास्कर में 10 हजार से भी अधिक कोरोना संक्रमित के केस हो गए हैं और डेथ आंकड़ा भी 108 है। हालांकि, यहां रिकवरी रेट 72% के करीब है।
मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है, जो अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेडागास्कर में बच्चे हो या बूढे़ या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक समान कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानिय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है। बता दें कि मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा को ही इस्तेमाल में लाया जाता है।
अनोखे रंग की मिट्टी होने की वजह से मेडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता है। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद भी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।