कुदाल लगते ही निकला ममी के सिर से खून, दुनिया में एकमात्र

Tabo monastery : The Village of the Lama Mummy
कुदाल लगते ही निकला ममी के सिर से खून, दुनिया में एकमात्र
कुदाल लगते ही निकला ममी के सिर से खून, दुनिया में एकमात्र

डिजिटल डेस्क, ताबो मोनेस्ट्री। दुनिया में ऐसे अनेक रहस्यमयी ममी मिले हैं जो ऐतिहासिक जानकारी देने के साथ ही रिसर्च का भी विषय हैं। मिस्र के पिरामिड इस मामले में सबसे आगे हैं। लेकिन आज जिस ममी के बारे में आपको बता रहे हैं वह दुनिया में एकमात्र है। इसका मुख्य  कारण है इसका बैठी हुई अवस्था एवं बाल व नाखून का बढ़ना है। जब ये ममी जमीन के नीचे दफन थी जब खुदाई करते वक्त कुदाल इसके सिर पर पड़ी और ममी के सिर से खून निकल आया। साथ ही इसे लेकर माना जाता है कि ये योगी बैठी हुई मुद्रा में हैं...

हिमाचल के लाहौल स्पीति वैली के पास 550 साल पुरानी ममी के बाल और नाखून आज भी बढ़ रहे हैं। लाहौल स्पीति की ऐतिहासिक ताबो मोनेस्ट्री से करीब 50 किमी दूर गियू गांव साल में 6.8 महीने बर्फ से ढके रहने की वजह से दुनिया से कटा रहता है। यहां मिली यह ममी तिब्बत से गियु गांव में आकर तपस्या करने वाले लामा सांगला तेनजिंग की है। यह दुनिया की एकमात्र ममी है जो बैठी हुई अवस्था में है।

माना जाता है कि लामा ने साधना में लीन होते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। तेनजिंग बैठी हुई अवस्था में थे। उस समय उनकी उम्र मात्र 45 साल के करीब थी। 

वैज्ञानिकों ने जांचा
वैज्ञानिक जांच में इसकी उम्र करीब 550 वर्ष पाई गई है। ममी बनाने में एक खास किस्म का लेप मृत शरीर पर लगाया जाता है। लेकिन इस ममी पर किसी किस्म का लेप नहीं लगाया है। फिर भी इतने वर्षों से यह ममी कैसे सुरक्षित हैघ् यह राज अभी भी बरकरार है। 1974 में यहां आए भूकम्प में यह ममी जमीन में दफ़न हो गयी थी।

खुदाई करते समय मिली
1995 में आईटीबीपी के जवानों को सड़क बनाते समय खुदाई में यह ममी फिर मिल गई। ऐसी कहानी प्रचलित है कि खुदाई के समय इस ममी के सिर पर कुदाल लगने से खून निकल आया था, जो कि सामान्य तौर पर संभव नहीं है। ममी पर इस ताजा निशान को आज भी देखा जा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि बौद्ध भिक्षुओं में तप करने की अद्भुत क्षमता व थैरेपी होती है, जिसकी वजह से वे बैठकर भी कई माह तक तपस्या कर सकते हैं। ये ममी भी ऐसे ही बौद्ध भिक्षु की बताई जा रही है। 

Created On :   29 July 2017 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story