मौत से 20 दिनों तक लड़ी जंग, जानिए लड़के की जीत की कहानी

The battle fought for 20 days for his life,read the victory boy
मौत से 20 दिनों तक लड़ी जंग, जानिए लड़के की जीत की कहानी
मौत से 20 दिनों तक लड़ी जंग, जानिए लड़के की जीत की कहानी

डिजिटल डेस्क,मोसुल। एक कहावत है "जाको राखे साईयां, मार सके न कोई"। ये बात ऐसे ही नहीं कही जाती, इसके पीछे बहुत बड़ी बात छुपी हुई है जो ऐसे तो समझ नहीं आती लेकिन जब कोई मौत को मात देकर जिंदा बच निकलता है तब ये बात सच साबित होती है। कुछ ऐसा ही इस लड़के के साथ हुआ, जो लगातार 20 दिनों तक मौत से लड़ता रहा और आखिर में बाजी मार गया। जिंदगी और मौत के बीच हुई इस जंग में ये लड़का लगातार 20 दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए रहा और इस जंग में मौत को मात दे दी।

क्या है इस लड़के की पूरी कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लड़का बिना कुछ खाए-पिए अकेले 20 दिनों तक बिल्डिंग के बेसमेंट में छुपा रहा। ये लड़का इराक के मोसुल का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले जब आतंकी संगठन ISIS और सेना के बीच चली लड़ाई में ये लड़का एक बिल्डिंग में डर के मारे छुप गया और लगातार 20 दिनों तक वो इसमें छुपा रहा। इस दौरान न उसने कुछ खाना खाया और न ही कुछ पीया। 20 दिन बाद जब इस लड़के को इराकी सेना ने इस बिल्डिंग से निकाला तो उसकी हालत बहुत ही खराब थी और वो बहुत ज्यादा दुबला-पतला हो गया था। बताया जा रहा है कि ये लड़का उस बिल्डिंग से इसलिए नहीं निकल पा रहा था क्योंकि मोसुल में इराकी सेना और ISIS के बीच लड़ाई चल रही थी। हालांकि अभी तक इस लड़के की उम्र और नाम के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है।

3 साल पहले ISIS ने मोसुल को बनाई थी राजधानी

इराक में इस्लामिक स्टेट ने करीब तीन साल पहले इराक के इस प्राचिन और महत्वपूर्ण शहर मोसुल को अपनी राजधानी बनाया था। पिछले 8 महीनों से इराकी सेना और आईएस के बीच मोसुल पर कब्जा जमाने को लेकर लड़ाई चल रही थी। जिसमें हजारों बेकसूर नागरिक मारे गए, जबकि दस लाख से ज्यादा लोगों को जान बचाने के लिए शिविरों में रहनों के लिए मजबूर होना पड़ा।

Created On :   27 July 2017 7:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story