मौत से पहले ही बनाई कब्र, बाद में पहना क्राउन 

The brave student and a great model rachin parangut philippines
मौत से पहले ही बनाई कब्र, बाद में पहना क्राउन 
मौत से पहले ही बनाई कब्र, बाद में पहना क्राउन 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि तपस्वियों को अपनी मृत्यु का आभास पहले ही हो जाया करता था। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी माॅडल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी मौत से पहले ही अपनी कब्र बना डाली। यह हैरान करने वाला मामला फिलिपींस में सामने आया है। 

दरअसल, यहां की रहने वाली मॉडल और स्टूडेंट राचीन परंगुटा को पता था कि उसकी मौत कब होने वाली है। वो इसके लिए पहले से ही पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन मौत से पहले वह कुछ ख्वाहिशें पूरी करना चाहती थी। शायद उन्हीं में से एक थी अपनी खुद की कब्र। 

आराम से गुजर रही थी लाइफ 

20 साल की राचीन अपनी खूबसूरती के लिए फेमस थी। करियर ने भी जल्दी ही उड़ान भर ली। लाइफ आराम से गुजर रही थी, तभी उसे पता चला कि वह ऑस्टिओसार्कोमा नाम के कैंसर से पीडि़त हैं। इसका सबसे ज्यादा हड्डियों पर होता है। अब उसे पता चल चुका था कि वह ज्यादा दिन दुनिया में नही रहेगी। इसलिए वह अपने सभी सपने पूरे कर लेना चाहती थी, वह भी जल्दी से जल्दी। राचीन की आखिरी ख्वाहिश थी कि वो अपने फ्यूनरल में बेहद खूबसूरत नजर आए। 

दुनिया को दे गई मिसाल 

राचीन चाहती थीं कि मरने के बाद वो सफेद टॉप और बालों में फूलों का क्राउन पहना हो। उसकी आखिरी फोटो उसके रिश्तेदारों ने राचीन की आखिरी ख्वाहिश के साथ ही शेयर किया। साथ ही वह अपनी कब्र अपने पिता की कब्र के बगल में ही बनवाना चाहती थी।  हालांकि जगह की कमी के कारण राचीन के कब्र को पिता की कब्र के ठीक ऊपर जगह दी गई। जिंदगी के आखिरी पलों में उसकी इन ख्वाहिशों ने एक अनोखी मिसाल दुनिया के सामने पेश की।  
 

Created On :   10 Oct 2017 7:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story