इस देश में खाया जाता है कीड़े के अंडे का खाना, माना जाता है देवताओं का भोजन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

The food of the eggs of insects is eaten in this country, it is considered the food of the gods
इस देश में खाया जाता है कीड़े के अंडे का खाना, माना जाता है देवताओं का भोजन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
अजब-गजब इस देश में खाया जाता है कीड़े के अंडे का खाना, माना जाता है देवताओं का भोजन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया के कई देशों में अलग-अलग  परंपराओं और मान्यताओं का पालन किया जाता है। इन देशों के खान -पान से लेकर रहन-सहन में भिन्नता पाई जाती है। इनमें सबसे ज्यादा अंतर खान-पान में पाया जाता है। कुछ देशों का तो इतना अजीब खान-पान होता है कि जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस लेख में हम ऐसे ही एक देश के अजीबो-गरीब खाने के बारे में चर्चा करेंगे। 

कीड़े के अंडों का भोजन

मैक्सिको एक ऐसा ही देश है जहां खाने में एक ऐसी डिश का उपयोग किया जाता है , जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक ऐसी डिश बनाई जाती है जिसे देवताओं का भोजन कहा जाता है। दरअसल, मैक्सिकोमें भोजन के रुप में कीड़े के अंडों को खाया जाता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मैक्सिको सिटी से कुछ दूर पर एक तालाब स्थित है। लेक टेक्सकोको नाम के इस तालाब में अलग-अलग किस्म के जीव निवास करते हैं। इनमें पानी वाली मक्खी भी शामिल है। इस मक्खी को स्थानीय लोग मच्छर समझते हैं। इसके अंडे को उपयोग खाने के रुप में किया जाता है। 

मक्खी के अंडे को स्थानीय भाषा में आहुआट्ले कहा जाता है। जिसका मतलब खुशी का बीज होता है। इन अंडों का साइज मटर के दाने के बराबर होता है। यहां इनको देवताओं का भोजन माना जाता है। मैक्सिको में 14वीं से  15वीं शताब्दी में राज करने वाले एजटेक साम्राज्य के समय से लोग इनका सेवन करते हुए आ रहे हैं। 

मक्खी के इस अंडे को यहां के किसान हार्वेस्ट करते हैं वह इनको एकत्रित करने के लिए पानी की सतह के नीचे जाल को बांधते हैं। जब मक्खियां पानी में अंडे देती हैं तो वह नीचे लगे जाल में एकत्रित हो जाते हैं, जिसके बाद किसान इनको इकट्ठा कर लेते हैं। इसके बाद इन्हें धूप में सुखाया जाता है। 

कीमती होते हैं ये अंडे

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक यह अंडे काफी कीमती होते हैं। 1600 रुपये में इनका एक छोटा जार मिलता है। आहुआट्ले से बनने वाली डिश में मैदे और तेल का उपयोग किया जाता है। हालांकि जानकारी न होने की कंडीशन में अब इस डिश को मैक्सिको के ज्यादातर लोग नहीं खाते हैं।  

   


 

Created On :   17 Oct 2022 6:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story