शादी के लिए देखने गया था लड़की, लेकिन युवती की मां की खूबसूरती पर हुआ फिदा, हमउम्र लड़की को छोड़ तीन बच्चों की मां को लेकर युवक हो गया फुर्र

The young man went to see the girl for marriage, but the girls mother was convinced of the beauty, the young man ran away with her
शादी के लिए देखने गया था लड़की, लेकिन युवती की मां की खूबसूरती पर हुआ फिदा, हमउम्र लड़की को छोड़ तीन बच्चों की मां को लेकर युवक हो गया फुर्र
अजब-गजब शादी के लिए देखने गया था लड़की, लेकिन युवती की मां की खूबसूरती पर हुआ फिदा, हमउम्र लड़की को छोड़ तीन बच्चों की मां को लेकर युवक हो गया फुर्र

डिजिटल डेस्क,कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।  यह घटना राज्य में स्थित मालदा के गजोल थाना क्षेत्र करकरच पंचायत के इचाहार गांव की है जहां एक शख्स शादी के लिए लड़की देखने गया था। लड़के को लड़की तो पसंद नही आई। लेकिन उसे लड़की की मां पसंद आ गई और वह उसे लेकर फरार हो गया। 

इस घटना को सुनकर आस-पडोस के हैरान हैं वहीं लड़की के घर के लोग भी काफी परेशान हैं। घटना के बाद महिला के पति ने नजदीकी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है साथ ही महिला की तलाश में जुट गई है।

25 मार्च को महिला को भगाकर ले गया शख्स 

पति ने बताया है कि महिला 25 मार्च को घर से फरार हुई है। महिला के पति गजोल का कहना है कि पत्नि की कई जगह तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। गजोल ने शख्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं बेटी की शादी के लिए वर तलाश कर रहा था और 25 मार्च को युवक बेटी को देखने के लिए आया था। लेकिन वह मेरी पत्नि को भगा कर ले गया। लेकिन कई दिन बाद भी लड़की की मां के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। 

तीन बच्चों को छोड़कर महिला युवक के साथ फरार

परिवार वालों का कहना है कि महिला तीन बच्चें और अपने पति को छोड़कर लड़की देखने आये शख्स के साथ भाग गई। परिवार वाले इस घटना के बाद बहुत ही चिंतित है। महिला का पति गजोल तो पत्नि की फोटो लेकर उसकी तलाश में लगा हुआ है। 

फरार महिला की खोज में जटी पुलिस

पुलिस ने गजोल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। महिला को तलाशने का काम जारी है। सर्विलांस की सहायता ली जा रही है। बहुत जल्द ही महिला को ढूंढ निकाला जाएगा।

Created On :   4 April 2023 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story