सूरज में बन चुका है पृथ्वी से भी बड़ा धब्बा, बड़े सौर तूफान की आशंका से डरे हुए हैं वैज्ञानिक

There may be a big spot in the sun, the power of a big solar storm Scientists scared of fear
सूरज में बन चुका है पृथ्वी से भी बड़ा धब्बा, बड़े सौर तूफान की आशंका से डरे हुए हैं वैज्ञानिक
अजब -गजब सूरज में बन चुका है पृथ्वी से भी बड़ा धब्बा, बड़े सौर तूफान की आशंका से डरे हुए हैं वैज्ञानिक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वैज्ञानिकों का कहना है,  सूरज पर धरती से करीबन तीन गुना बड़ा धब्बा देखा गया है। यह धब्बा बीते कुछ दिनों पहले हुआ था। हो सकता है, कि इस की वजह से मध्यम दर्जे का सौर तूफान आ सकता है। इसी वजह से वैज्ञानिक बहुत परेशान हैं। अगर सौर तूफान आया तो कई सारे सैटेलाइट इस तूफान की वजह से प्रभावित हो सकते हैं। जीपीएस, टीवी और रेडियो का काम रुक सकता है। 

SpaceWeather.com की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया की तेजी से बढ़ने वाले इस धब्बे का आकार 24 घंटों में दोगुना हो गया है। इसकी वजह से पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड पर भी असर पड़ सकता है। इस धब्बे की वजह से धरती के दोनों और Aurora देखने को मिल सकता है।  

सौर तूफान की आशंका से परेशान वैज्ञानिक

टोनी फिलिप्स का कहना है, कि यह धब्बा अगर सौर तूफान लाता है, तो वह M Class का होगा। इन दिनों सूरज काफी सक्रिय हो जाता है। इसी कारण जियोमैग्रेटिक तूफान आ रहे हैं। जिसे वैज्ञानिक भाषा में M class और X class के फ्लेयर्स बोलते हैं। फ्लेयर्स ये सबसे मजबूत वर्ग माना जाता है। क्योंकि इस समय सबसे ज्यादा एक्टिव हो जाता है। जो कि आने वाले 8 सालों तक बना रहेगा। इस वजह से सौर तूफानों के आने की शंका बनी रहेगी।  

नासा ने इसके लिए क्या किया? 

लेकिन नासा हर समय सूर्य की निगरानी में लगा हुआ है। साथ ही नासा का पार्कर सोलर प्रोब मिशन सूर्य का चक्कर लगाते हुए उसकी सेहत की सभी जानकारी देता रहता है।  ताकि सूर्य पर बने धब्बों और अंतरिक्ष मौसम को बेहतर ढंग से समझा जा सके।  
 

Created On :   25 Jun 2022 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story