VIDEO: हॉस्टल में ये सब करती है लड़कियां, देखकर उड़ जाएंगे होश

VIDEO: what girls do really in a hostel with her mats watch here
VIDEO: हॉस्टल में ये सब करती है लड़कियां, देखकर उड़ जाएंगे होश
VIDEO: हॉस्टल में ये सब करती है लड़कियां, देखकर उड़ जाएंगे होश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आपने अक्सर देखा होगा कि जब कोई लड़की दूसरे शहर से बाहर पढ़ने आती है और कॉलेज में अपने फ्रेंड्स के साथ घूमती है तो ज्यादातर वो शांत ही रहती है या उतनी मस्ती नहीं करती, जितनी लड़के करते हैं। अगर आप अपनी आंखों देखी को ही सच मानते हैं, तो हम आपको बता दें कि लड़कियां असल में ऐसी बिल्कुल भी नहीं होती। जब वो कॉलेज से वापिस अपने हॉस्टल जाती हैं तो उनका रुप पूरी तरह से बदल जाता हैं और अपने असली रंग में आ जाती हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां हॉस्टल में रहकर क्या करती हैं बताया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो IIT की इंजीनियर गर्ल्स का है, जो वीडियो में लड़कों से भी ज्यादा मस्ती करती दिख रही हैं। इसे इन लड़कियों ने खुद रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो का नाम रखा गया है, "क्योंकि सीनियर भी कभी फच्चे थे।" फच्चे का मतलब जूनियर होता है और ये शब्द IIT में इस्तेमाल किया जाता है। 

वीडियो की स्टार्टिंग में शांत से बैठी लड़कियां थोड़ी देर बाद काफी बवाल मचाने लगती हैं। इस वीडियो में सिचुएशन के हिसाब से म्यूजिक डाला गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। तो आप भी इस वीडियो को देखिए और समझ जाइए कि सबके सामने शांति से रहने वाली लड़कियां हॉस्टल पहुंचते ही कितना बवाल मचाती हैं। 

 

Created On :   12 Aug 2017 9:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story