पाकिस्तान का ये शख्स गाय को बैठाकर कर रहा है बाइक राइड

Watch Viral Video : Pakistani man riding on a bike with the cow
पाकिस्तान का ये शख्स गाय को बैठाकर कर रहा है बाइक राइड
पाकिस्तान का ये शख्स गाय को बैठाकर कर रहा है बाइक राइड

डिजिटल डेस्क, पाकिस्तान। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों पाकिस्तान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख सभी हैरान हो रहे हैं और कई लोग तो इस वीडियो को अपने इंस्टा और ट्विटर अकांउट पर भी शेयर कर रहे हैं। वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स गाय को बाइक पर बैठा कर तेजी के साथ गाय को बाइक चला रहा है। 

यूं तो बाइक सभी चलाते हैं, लेकिन गाय को साथ बैठाकर बाइक चलाने वाले को आप पहली बार देखेंगे। इस व्यक्ति ने गाय को कपड़े से बांध रखा है और अपने आगे बाइक पर गाय को बैठा कर तेजी से बाइक दौड़ा रहा है। आस पास से गुजर रहे लोगों ने इस व्यक्ति का वीडियो भी बनाया। जो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो देख कई लोगों ने इसे फनी बताया, तो कई लोग इसकी आलोचना कर रहे, जानवरों के प्रति इसे दुर्व्यवहार बता रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

Created On :   28 May 2019 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story