नूडल्स से महिला ने बुन दिया स्वेटर, इस कला का हर कोई हो रहा है मुरीद

Woman knits sweater with bowl of noodles, everyone is in love with this art
नूडल्स से महिला ने बुन दिया स्वेटर, इस कला का हर कोई हो रहा है मुरीद
अजब-गजब नूडल्स से महिला ने बुन दिया स्वेटर, इस कला का हर कोई हो रहा है मुरीद

डिजिटव डेस्क, भोपाल।  आजकल दुनिया में क्रिएटिविटी के नाम पर लोग कुछ भी करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर रोज ही कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिल ही जाता है। सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट लोग खाने के साथ करते हैं। कभी किसी ने मैगी को कोल्डड्रिंक में पका दिया तो किसी ने मैगी की खीर बना दी। इस बीच अब जो क्रिएटिविटी देखने को मिल रही है, उसका लेवल ही कुछ और है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ऊन की जगह मैगी से स्वेटर बुनती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में एक महिला चोपस्टिक की मदद से स्वेटर बुन रही थी। जब लोगों ने  इस वीडियो को देखा तो हैरान रह गए। इस वीडियो को देख कर कई लोगों ने कमेंट किया है । कुछ में इसे क्रिटिसाइज तो कुछ ने इस मजेदार वीडियो को काफी एन्जॉय किया।
 देखिए पूरा वीडियो:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Factsdailyy (@factsdailyy)


यह वीडियो इंस्टाग्राम पर factsdailyy नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया। अभी तक इसे वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही इस पर लाखों लोगों ने कमेंट भी किया। आप को बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहली बार टिकटोक पर Lindababy0323 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इसके बाद ही ये वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद इसे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि बस यही देखना बाकी था।

लोगों ने किये मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स भी किए गऐ हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा कि अब इस स्वेटर को फ्रेम कर लटका देना चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा कि चाहो तो पहनों या फिर कोल्ड नूडल्स समझकर खा लो।
 

Created On :   12 April 2022 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story