10 साल तक मछुआरे की पलंग के नीचे रखा रहा 'विश्व का सबसे बड़ा मोती'

WORLDS LARGEST PEARL WAS HIDDEN UNDER FISHERMANS BED IN Palawan
10 साल तक मछुआरे की पलंग के नीचे रखा रहा 'विश्व का सबसे बड़ा मोती'
10 साल तक मछुआरे की पलंग के नीचे रखा रहा 'विश्व का सबसे बड़ा मोती'

डिजिटल डेस्क, मनिला। किस्मत कब मेहरबान हो जाए कहा नही जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ इस मछुआरे के साथ। जब समुद्री तूफान से बचने के बाद वह बाहर निकला तो अपनी किस्मत को साथ लेता आया, लेकिन उसे खुद नहीं पता था कि वह अपने साथ क्या ले जा रहा है। 

पत्थर से टिका रहा 

दरअसल, फिलीपींस के पलावन आइलैंड पर एक मछुआरा मछलियां पकड़ रहा था, तभी वह एक समुद्री तूफान में फंस गया। कुछ देर के लिए उसे लगा कि अब वह नहीं बचेगा, लेकिन तभी उसकी पकड़ में एक बड़ा साथ पत्थर आ गया। डूबते को तिनके का सहारा मिला और वह उस पत्थर के सहारे टिककर तूफान थमने का इंतजार करने लगा। 

थम गया तूफान

काफी देर बाद जब तूफान थम गया तो उसके सामने एक बड़ा सा पत्थर था। उसने ऊपरवाले को धन्यवाद देते हुए उस पत्थर को अपना लकी चार्म माना और उसे अपने साथ घर ले आया। पत्थर को उसने अपने पलंग के नीचे रख लिया। उसका जीवन अब आराम से कट रहा था, लेकिन 10 साल बाद इसी पत्थर ने एक बार फिर इसके जीवन को बदल दिया। 

घर में लगी आग

बताया जाता है कि एक दिन जब मछुआरे के घर में आग लग गई। तभी एक टूरिस्ट ऑफिसर एलीन सिंथिया मगैय की नजर पलंग के नीचे रखे इस पत्थर पर पड़ी। वह देखते ही समझ गया कि वह साधारण पत्थर नही है। उसने मछुआरे को बताया कि जिस पत्थर को तुम दस साल से पलंग के नीचे रख रहे हो वह असाधारण है। दरअसल वह एक विशालकाय मोती था जिसकी कीमत करीब 6 अरब 53 करोड़ रुपए आंकी गई। जब यह माेती एक्सपर्टस आैर लोगाें की नजर में आया ताे सभी इसका आकार देखकर हैरत में पड़ गए। अब मछुआरा अरबपति बन चुका है साथ ही फेमस भी हो चुका है।

Created On :   11 Oct 2017 5:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story