अजब-गजब: इटली के इस शहर में सालों पहले इंसान से लेकर जानवर तक सभी बन गए थे पत्थर, जानें क्या है वजह

Years ago in pompeii city of Italy from humans to animals all were became stones
अजब-गजब: इटली के इस शहर में सालों पहले इंसान से लेकर जानवर तक सभी बन गए थे पत्थर, जानें क्या है वजह
अजब-गजब: इटली के इस शहर में सालों पहले इंसान से लेकर जानवर तक सभी बन गए थे पत्थर, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई ऐसे रहस्य (mystery) हैं, जिनकी गुथ्थी आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। ऐसे रहस्य जो विज्ञान (Science) के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, इटली में एक ऐसा प्राचीन शहर है जहां सालों पहले इंसान से लेकर जानवर तक सभी पत्थर के बन गए थे। इटली के इस शहर का नाम है पोम्पई।

79 ईस्वी के पहले पोम्पई एक आम शहर जैसा ही दिखता था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरा का पूरा शहर तबाह हो गया। यहां रहने वाले इंसान से लेकर जानवर तक पत्थर के बन गए थे। पत्थरनुमा उनके शरीर आज भी उस शहर से मिलते हैं। इनके शव को देखने के बाद लगता है ये किसी पत्थर की मूर्ति है लेकिन असल बात कुछ और है।

इस शहर में कुछ साल पहले पुरातत्व विभाग को एक घोड़े के शव के साथ एक इंसान का शव भी मिला था। दोनों शव पत्थर की मूर्ति जैसे थे। ये देखने के बाद पुरातत्व विभाग के होश उड़ गए। जब पूरे मामले की जांच हुई तो पता चला कि, ये सब ज्वालामुखी के फूटने की वजह से हुआ था। पोम्पई के करीब नैपल्स की खाड़ी में माउंट वसूवीयस थी जो अचानक फट गई थी।

बता दें कि, इस हादसे के पहले पोम्पई शहर में करीब 11 हजार से 15 हजार लोग रहते होंगे। लेकिन इस घटना के बाद ये शहर विरान हो गया। ज्वालामुखी के फटने से शहर पर लावा बरसने लगा और सभी लोगों की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद जब सामान्य हुआ तो सभी शव ठोस बन गए। इन शवों में पत्थर धातु सब कुछ मिल चुका था। 

Created On :   15 May 2020 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story