अमेरिका में एक आदमी ने जेट प्लेन से क्रिसमस पर बांटे 10 हजार से ज्यादा गिफ्ट

अमेरिका में एक आदमी ने जेट प्लेन से क्रिसमस पर बांटे 10 हजार से ज्यादा गिफ्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-27 04:39 GMT
अमेरिका में एक आदमी ने जेट प्लेन से क्रिसमस पर बांटे 10 हजार से ज्यादा गिफ्ट

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट उर्फ जिमी डोनॉल्डसन का क्रिसमस स्पेशल वीडियो पिछले दो दिनों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। उन्होंने क्रिसमस पर विश्वभर के अस्पतालों, अनाथालयों में 10 हजार विभिन्न प्रकार के गिफ्ट खुद की ओर से बांटे हैं। इन दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख लोगों ने बीस्ट का वीडियो यू-ट्यूब पर देखा है। साथ ही 14 लाख लोगों ने इसे लाइक किया और वीडियो पर करीब 1.5 लाख कमेंट्स आए हैं।

23 दिसंबर के वीडियो में वे न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी सहित पूरे अमेरिका में गिफ्ट बांटते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा तोहफे अस्पतालों में बांटे गए। यहां बच्चों को जब विभिन्न तरह के खिलौने दिए गए तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। मिस्टर बीस्ट ने सोचा कि इतने सारे गिफ्ट बांटने में तो कई दिन लग जाएंगे? इसके बाद उन्होंने बाकायदा एक जेट प्लेन किराए पर लिया और अपने दो साथियों जेक फ्रेंकलिन और कॉनर सटन के साथ दुनियाभर में तोहफे बांटने के लिए निकल पड़े। जेक फ्रेंकलिन और कॉनर सटन ने "ले बोनेहेर" अस्पताल जाने के लिए खिलौने का एक ट्रक लोड करवाया था।

जहां मिस्टर बीस्ट और उनके दोस्त पहुंच नहीं पा रहे थे, उन शहरों के लिए उन्होंने ट्रांस्पोर्टेशन के माध्यम से खिलौने, कपड़े, केक, मिठाई, कुकीज, भोजन, कोट, मोजे, गर्म कपड़े, जूते सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के गिफ्ट भिजवाए। वे देखते थे कि किस व्यक्ति या बच्चे को किस वस्तु की जरूरत है। फिर उसे उसी वस्तु का पैकेट गिफ्ट कर देते थे। उसकी तारीफ में लोग लगातार कमेंट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। बीस्ट ने बताया कि वे 2020 में कुछ आश्रय स्थल खोलना चाहते हैं। इनमें बच्चे और बेसहारा बुजुर्गों को रखकर उनकी मदद करना चाहते हैं। इसी वर्ष 2019 में बीस्ट ने हजारों डॉलर नकद देकर जरूरतमंदों की मदद की थी। स्कूलों-कॉलेजों में पुरस्कार बांटे थे।

Tags:    

Similar News