अजब गजब: सोने का हार नहीं मिला तो शादी में कुछ यूं पहुंची महिला कि, देखते ही रह गए मेहमान

सोने का हार नहीं मिला तो शादी में कुछ यूं पहुंची महिला कि, देखते ही रह गए मेहमान
  • महिला ने नहीं पहने सोने के गहने
  • मेहंदी से गहने बनाकर पहुंची पार्टी में
  • देखकर सभी लोग रह गए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लोग सोने के गहने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। भारत में प्राचीन काल से ही लोग, खासकर महिलाओं का इंट्रेस्ट गोल्ड में काफी ज्यादा रहता है। कोई भी मौका हो, अगर एक महिला ने पैसे बचाए हैं तो वो तुरंत अपने लिए गहने बनवा लेती है जो कि अब जाकर सही भी साबित हो रहा है। जब सोना सस्ता था, उस समय जिन्होंने गोल्ड में इन्वेस्ट किया था, उनको काफी ज्यादा खुशी होगी। चैबीस कैरट सोना एक लाख रुपए के पार जा चुका है। वहीं, इंडिया में वेडिंग सीजन के समय सोने के भाव ने लोगों को परेशान भी कर दिया है। जो कि आम लोगों के बजट से बाहर ही हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक महिला ने शादी में सोने के गहने की जगह ऐसी चीज पहनी है कि सभी लोग काफी ज्यादा मजाक उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़े -प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर मॉडिफाइड कार को किया गया जब्त, देखकर पुलिसवाले ने काटा चालान, जानकर उड़ गए सबके होश

क्या है वीडियो में?

वेडिंग सीजन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इस बीच एक महिला शादी में जाने के लिए तैयार होने के लिए एक मेकअप आर्टिस्ट के पास पहुंची थी। लेकिन वहां उसका मेकअप होने की जगह उसके गले, माथे, कान और बॉडी के अलग-अलग जगहों पर मेहंदी लगाने लगी थी। महिला ने सोने के भाव देखने के बाद अपनी बॉडी पर मेहंदी से ही गहने बनवा लिए थे।

यह भी पढ़े -मरने के बाद नर्क पहुंचा आदमी, 8 घंटे गुजारने के बाद फिर से हुआ जिंदा, बताया आंखों देखा हाल

लोग हुए हैरान

मेहंदी सूखने के बाद महिला के गले में हरा, कान में बालियां, नाक में नथ और मांगटीका बनाया था। उसको देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान कर दिया है। कुछ लोगों ने इसको पागलपन बताया तो कुछ लोगों ने इसको अच्छा बताया है। साथ ही कुछ ने महंगे सोने के साइडइफेक्ट्स बताए हैं।

Created On :   10 May 2025 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story