स्पर्म डोनर ने किया बड़ा खेल, अलग-अलग नामों से 60 दंपतियों को किया स्पर्म डोनेट, इवेंट में एक जैसे बच्चों को देखकर चौंके पैरेंट्स

अजब-गजब स्पर्म डोनर ने किया बड़ा खेल, अलग-अलग नामों से 60 दंपतियों को किया स्पर्म डोनेट, इवेंट में एक जैसे बच्चों को देखकर चौंके पैरेंट्स

Anchal Shridhar
Update: 2023-02-19 15:26 GMT
स्पर्म डोनर ने किया बड़ा खेल, अलग-अलग नामों से 60 दंपतियों को किया स्पर्म डोनेट, इवेंट में एक जैसे बच्चों को देखकर चौंके पैरेंट्स

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑस्ट्रेलिया में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां 60 अलग-अलग पैरेंट्स के 60 से अधिक बच्चों की शक्ल मिलती जुलती पाई गई है। इस चौंकाने वाली बात का खुलासा एक इवेंट के दौरान हुआ जब कई दंपतियों को पता चला की उनके बच्चे एक जैसे ही हैं। जिसके बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने पर सभी पैरेंट्स चौंक गए।

स्पर्म डोनर खेली चाल

दरअसल, यह पूरा मामला LGBTQ+ समुदाय के सदस्यों से जुड़ा है। इस समुदाय के 60 जोड़े IVF तकनीक से पैरेंट बने। इस दौरान 60 से अधिक बच्चे इस तकनीक से पैदा हुए। लेकिन स्पर्म डोनर ने चार अलग-अलग उपनामों से कई दंपतियों स्पर्म डोनेट किया। जिसके बाद कई पैरेंट्स के बच्चों की शक्ल एक जैसी ही दिखाई दी जबकि वो कभी भी एक दूसरे से नहीं मिले थे। LGBTQ+ समुदाय के एक इवेंट में इसकी सच्चाई जानकर बच्चों के माता पिता हैरान रह गए।  

स्पर्म डोनर और क्लीनिक्स ने किया धोखा

इस तकनीक से पैरेंट्स बनने वाले और इसके लिए स्पर्म डोनेट करने वालों को एक-दूसरे की पहचान नहीं बताई जाती है। इसी बात का फायदा स्पर्म डोनर और कुछ क्लीनिक ने उठाते हुए दंपतियों को धोखा दिया। अब सच्चाई सामने आने पर सभी पैरेंट्स क्लीनिक्स में कॉल करने डोनर की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस शख्स ने स्पर्म डोनेट करने के लिए सोशल मीडिया पर एड भी जारी किया था। 
 

Tags:    

Similar News