भारत का एक ऐसा रेल्वे स्टेशन जो पड़ता है दो राज्यो में

भारत का एक ऐसा रेल्वे स्टेशन जो पड़ता है दो राज्यो में

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-23 09:47 GMT
भारत का एक ऐसा रेल्वे स्टेशन जो पड़ता है दो राज्यो में

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत दुनिया भर में अपनी बड़ी आबादी और विशाल रेल्वे सिस्टम के लिए जाना जाता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी छाप छोड़ चुके भारतीय रेल्वे के नाम और भी कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है। चलिए आपको बताते हैं भारत के कुछ ऐसे ही रेल्वे स्टेशनों के बारे में।   

 

 

दुनिया का सबसे बड़ा रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम दुनिया में सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है, जो दिखाता है कि भारतीय रेलवे की दृष्टि, जरूरत और पहुंच कितनी बड़ी है। नई दिल्ली में टोटल 16 प्लेटफॉर्म है और यहां से रोजाना पांच लाख यात्री सफर करते हैं।

 

 

भारत की सबसे ऊंचाई पर रेल्वे स्टेशन

दार्जिलिंग का घुम रेल्वे स्टेशन समुद्र तल से 2,258 मीटर ऊपर स्थित है, और ये आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है।

 

 

दुनिया का सबसे लंबा स्टेशन

गोरखपुर रेल्वे स्टेशन का प्लेटफॉर्म 1,366.33 मीटर लंबा है। ये स्टेशन दुनिया का सबसे लंबा स्टेशन है। इस स्टेशन से लगभग 189 ट्रेनें गुजरती हैं।

 

 

ये स्टेशन है दो राज्यों में बंटा

नवापुर रेल्वे स्टेशन भारत में काफी मशहूर है, ऐसा इसीलिए क्योंकि ये रेलवे स्टेशन बाकी स्टेशनों से थोड़ा अलग है। दरअसल ये स्टेशन दो भारतीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर आता है।  

Similar News